Jailer 2 Advance Booking: पहले दिन ही कमा डाले 20 करोड़ रुपये, एडवांस बुकिंग में छाई रजनीकांत की जेलर 2, जोरदार ओपनिंग की तैयारी
रजनीकांत की जेलर 2 को बढ़िया एक्सपोजर मिल रहा है. रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है. इस फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर माहौल बना दिया है और एक दिन में ही 20 करोड़ कमा लिए हैं.
Rajinikanth Jailer 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है. फिल्म को रिलीज होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं और इसके कलेक्शन का असर बॉक्स ऑफिस पर दिखना शुरू हो गया है. जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में अलग ही भौकाल मचा दिया है. दुनियाभर में पहले वीकेंड की एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने पहले दिन ही 20 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं आगे आने वाले 4 दिनों में इसमें और भी इजाफा देखने को मिल सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म रजनीकांत के करियर की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बन सकती है.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की आहट भर से ही इसके संकेत मिलने भी शुरू हो गए हैं. इस फिल्म को 24 घंटे में देश और विदेश की जनता का ऐसा रिस्पॉन्स मिला है जिसे देख ये साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म कुछ बड़ा करने वाली है. रणबीर कपूर की रामायण से पहले रजनीकांत की इस फिल्म का तूफान दुनियाभर के सिनेमाघरों में देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कि रिलीज से पहले इस फिल्म ने अब तक क्या कमाल कर दिया है.
जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल
रजनीकांत की जेलर 2 ने भारत में एडवांस बुकिंग से काफी अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने भारत में 3.53 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं जिसमें तमिल से फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं विदेश से तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. वहीं कुछ भाषाओं में इसकी एडवांस बुकिंग की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है. इसका भी फिल्म को और फायदा मिलेगा और प्री-सेल्स में इजाफा देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Rajinikanth Jailer 2: सीक्वल फिल्में करना पसंद नहीं करते हैं रजनीकांत, फिर क्यों की जेलर 2? सुपरस्टार ने दिया जवाब
पहले दिन कितना कमाएगी जेलर 2?
रजनीकांत की पिछली फिल्म कुली की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में तबाही मचा दी थी और 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. लेकिन खराब वर्ड ऑफ माउथ की वजह से बाद में फिल्म को नुकसान झेलना पड़ा था. वहीं जेलर 2 से तो और भी ज्यादा एक्सपेक्टेशन की जा सकती है. विदेश से इसका जलवा देखने को मिल ही रहा है. अभी साफतौर पर ये नहीं कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे पर फिल्म कितना कमाएगी. लेकिन ये तो तय माना जा रहा है कि पहले दिन जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आराम से पार कर सकता है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को लेकर अपडेट आने शुरू हो जाएंगे वैसे-वैसे पहले दिन की कमाई को लेकर और भी स्पष्टता नजर आने की संभावना है.




