सुपरस्टार बनने के बाद भी राजनीकांत को याद आते हैं बस कंडक्टर वाले दिन, बोले- वो 5 साल आज भी मिस करता हूं
Rajinikanth: रजनीकांत भले ही आज एक सुपरस्टार हों, लेकिन एक समय पर वो बस में कंडेक्टर की नौकरी करते हैं. अब एक्टर ने 'जेलर 2' के प्रमोशन में अपने पुराने दिनों को याद किया है और.
सुपरस्टार रजनीकांत इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. सुपरस्टार भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अभी हाल ही में हुए एक प्रमोशन इवेंट में रजनीकांत ने अपने पुराने दिनों को याद किया है. सुपरस्टार बनने से पहले की अपनी जिंदगी को याद करते हुए रजनीकांत ने बताया कि उन्हें आज भी बेंगलुरु में बस कंडक्टर के तौर पर बिताए दिन याद आते हैं.
अपनी आने वाली फिल्म जेलर 2 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान दिग्गज अभिनेता ने उस पांच साल के दौर के बारे में बात की, जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले बस कंडक्टर की नौकरी की थी. भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने के बावजूद रजनीकांत आज भी अपने पुराने काम से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं.
आज भी बस कंडक्टर की नौकरी को याद करते हैं रजनीकांत
इवेंट में रजनीकांत ने कहा कि उन्हें एक्टिंग करना पसंद है, लेकिन बस कंडक्टर की नौकरी से भी उनका खास लगाव रहा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने पांच साल तक बस कंडक्टर के तौर पर काम किया था और आज भी उस दौर को याद करते हैं. रजनीकांत ने कहा, मुझे एक्टिंग करना पसंद है, लेकिन बस कंडक्टर के तौर पर काम करने में भी मेरी गहरी दिलचस्पी रही है. मैंने पांच साल तक बस कंडक्टर की नौकरी की और आज भी मुझे वह काम याद आता है. मेरे दिल में हमेशा से इस नौकरी के लिए एक खास जुड़ाव रहा है. सच कहूं तो मैंने कभी खुद को बहुत बड़ा सुपरस्टार महसूस नहीं किया.
एक्टर की इन बातों से उनकी उस जिंदगी की झलक देखने को मिली, जो उन्होंने शोहरत हासिल करने से पहले जी थी. साथ ही, उनकी बातों से यह भी पता चलता है कि शुरुआती दिनों के अनुभव आज भी उनके लिए कितने मायने रखते हैं.
बेंगलुरु जाते ही पुरानी यादों में खो जाते हैं रजनीकांत
रजनीकांत ने यह भी बताया कि जब भी वह बेंगलुरु जाते हैं, तो उन्हें बस कंडक्टर के तौर पर बिताए अपने पुराने दिन याद आने लगते हैं. शहर में बसों को देखकर उन्हें उस दौर की यादें ताजा हो जाती हैं. उन्होंने कहा, जब भी मैं इस शहर में जाता हूं, तो अक्सर बस कंडक्टर के तौर पर बिताए अपने दिनों के बारे में सोचने लगता हूं. जब भी मुझे कोई बस दिखाई देती है, तो मुझे बहुत खुशी होती है. हाल ही में जब मैं बेंगलुरु गया, तो मुझे एक बार फिर एहसास हुआ कि मैं इस काम से कितना जुड़ा हुआ हूं. उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा की दुनिया में चाहे वह कितनी भी सफलता हासिल कर लें, लेकिन बस कंडक्टर की नौकरी हमेशा उनकी पहचान का हिस्सा रहेगी.
जेलर 2 के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जेलर 2 में रजनीकांत के साथ एसजे सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडू, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिरना नजर आएंगे. वहीं, नोरा फतेही फिल्म के खास गाने बिंदास के साथ तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करने वाली हैं. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है. पहली फिल्म उस साल की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्मों में से एक रही थी. जेलर 2 सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है.




