Ranbir Kapoor Ramayana: नवरात्रि पर रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ranbir Kapoor Ramayana: नवरात्रि पर रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. साथ ही मेकर्स ने ये भी बता दिया कि कब से इस पिक्चर की एडवांस बुकिंग शुरू होगी.

Ranbir Kapoor Ramayana Update: पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट की खूब चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स में कभी कहा जा रहा था कि ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी, तो कभी कहा जा रहा था कि ये पिक्चर 6 नवंबर को आएगी, तो कभी 5 नवंबर की डेट की भी चर्चा हुई. हालांकि, अब रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है. मेकर्स ने खुद रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

11 अक्टूबर को नवरात्रि के मौके पर ‘रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के जरिए ये जानकारी शेयर की गई. एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, मां सीता के किरदार में साई पल्लवी, भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के कैरेक्टर में रवि दुबे और रावण की भूमिका में यश नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए ही ‘रामायण’ की रिलीज डेट बताई गई. साथ ही ये भी कहा गया कि दशहरा (20 अक्टूबर) से इस पिक्चर की एडवांस बुकिंग शुरू होगी. यानी रिलीज से तकरीबन 15 दिन पहले एडवांस बुकिंग खुल जाएगी.

“ये राम के युग का आरंभ है”

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. ये राम के युग का आरंभ है. नमित मल्होत्रा ​​की ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में. दशहरा पर एडवांस बुकिंग शुरू होगी.”

‘रामायण’ स्टारकास्ट

इस पोस्ट ने रिलीज डेट को लेकर जो भी अटकलें लग रही थीं, उन सबपर विराम लगा दिया है और ये बिल्कुल क्लियर हो गया कि 5 नवंबर को ये पिक्चर दुनियाभर के सिनेमाघरों में आ रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह, सनी देओल समेत और भी कई बड़े स्टार्स इस पिक्चर में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

बार-बार पुलिसवाला बनकर थक गए हैं जयदीप अहलावत? दृश्यम 3 की सक्सेस पर ये क्या बोल गए

सीक्वल फिल्में करना पसंद नहीं करते हैं रजनीकांत, फिर क्यों की जेलर 2? सुपरस्टार ने दिया जवाब

बहरहाल, जहां एक तरफ नितेश तिवारी ने डायरेक्शन का काम संभाला, तो वहीं नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. यश भी रावण का रोल करने के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर इस पिक्चर से जुड़े हुए हैं. ‘रामायण’ दो पार्ट की फिल्म है. दूसरा पार्ट साल 2027 में दीवाली पर आएगा. दोनों पार्ट को बनाने में मेकर्स ने 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More