Jailer 2: स्टारकास्ट, रनटाइम, फीस और डायरेक्टर… क्या रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के बारे में ये 10 बातें जानते हैं आप?

Jailer 2: स्टारकास्ट, रनटाइम, फीस और डायरेक्टर… क्या रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के बारे में ये 10 बातें जानते हैं आप?

Rajinikanth Jailer 2: अगर आप रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को देखना का प्लान कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले इस फिल्म से जुड़ी तमाम बड़ी डिटेल्स जान लीजिए.

Rajinikanth Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत अपनी साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल ‘जेलर 2’ लेकर आ रहे हैं. 15 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन कैमियो रोल में दिखने वाले हैं. ऐसे में फैंस उन्हें भी फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. उनके अलावा और भी कुछ बॉलीवुड सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं.

एडवांस बुकिंग में भी ‘जेलर 2’ छाई हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि पिछले पार्ट की तरह ये पार्ट भी बंपर कलेक्शन करेगा. बाकी ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है, उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं, ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा. लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो रजनीकांत की ये फिल्म देखने का सोच रहे हैं, तो उससे पहले स्टारकास्ट से लेकर रनटाइम तक, इस पिक्चर से जुड़ी तमाम बड़ी चीजों के बारे में जानिए.

‘जेलर 2’ की 10 बड़ी बातें

1. जेलर 2 स्टारकास्ट

2. ‘जेलर 2’ को CBFC ने कौन सा सर्टिफिकेट दिया?

  • U/A 16+

3. ‘जेलर 2’ रनटाइम

  • 165.18 मिनट (2 घंटे 45 मिनट 11 सेकेंड)

4. ‘जेलर 2’ कौन-कौन सी भाषा में रिलीज होगी?

  • तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी

5. ‘जेलर 2’ का बजट कितना है?

  • 240-300 करोड़

6. ‘जेलर 2’ के लिए रजनीकांत की फीस

  • 110 करोड़ + फिल्म प्रॉफिट में हिस्सा

7. ‘जेलर 2’ में कैमियो रोल में कौन-कौन?

  • ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, विजय सेतुपति, जैक श्रॉफ,

8. ‘जेलर 2’ का डायरेक्टर कौन है?

  • नेल्सन दिलीपकुमार

9. ‘जेलर 2’ का लेखक कौन?

  • नेल्सन दिलीपकुमार

10. ‘जेलर 2’ का संगीतकार

  • अनिरुद्ध रविचंदर

ये भी पढ़ें-

क्या आप अब भी वर्जिन हैं.करण जौहर ने पूछा सवाल, सलमान खान बोले- कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल

सिगरेट का धुआं उड़ाते दिखे सनी देओल, स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक तो फिल्मी पर्दे पर टशन क्यों?

‘जेलर 2’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

बहरहाल, ‘जेलर 2’ को लेकर ठीक-ठाक बज देखने को मिल रहा है. इसमें एक बार फिर से रजनीकांत एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज में अभी दो दिन का समय बाकी है और अभी ही इस पिक्चर ने एडवांस बुकिंग से ही करोड़ों रुपये ही कमाई कर ली है. सैकनिल्क की मानें तो 13 अक्टूबर शाम 6 बजे तक इस पिक्चर के 23.33 लाख टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) बुक हो चुके हैं. ये आंकड़ा चार दिनों के शोज के हैं. इसके जरिए फिल्म के खाते में 45.10 करोड़ रुपये आ गए हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More