सूर्यकुमार यादव जितने भी रन बना लें, क्या अब टीम इंडिया में नहीं होगी वापसी?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें टीम से ही हटा दिया गया था, जिस पर काफी बवाल मचा था.
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने के बाद ही सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया, जिस पर काफी बवाल हुआ है. (Photo: Getty Images)
इसी को ध्यान में रखते हुए सूर्या सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2026 में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और 3 मैच में ही 269 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 167 रन बना चुके हैं. (Photo: PTI)
मगर क्या सूर्या की टीम में वापसी होगी? ANI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसा नहीं होने वाला और सूर्यकुमार को निराशा हाथ लगेगी. (Photo: PTI)
रिपोर्ट में BCCI सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिलहाल टीम में सूर्यकुमार यादव के लिए जगह नहीं बन रही है और इसलिए वो योजना का हिस्सा नहीं हैं. (Photo: PTI)



