‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद एक और फिल्म करने वाले थें सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद एक और फिल्म करने वाले थें सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा ने एक साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म में काम किया था. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है की वो एक और फिल्म में साथ काम करने वाले थे.

दिवंगत एक्टर सुशांत ने अपनी एक्टिंग और अपनी सादगी भरे अंदाज से कई लोगों का दिल जीता था. हालांकि, 14 जून 2020 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे लाखों दिल टूट गए थे. फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन बॉन्ड भी काफी अच्छा था. अब कई सालों बाद परिणीति चोपड़ा ने सुशांत को याद करते हुए उनके साथ अपने रिश्ते और दोस्ती को लेकर कुछ बातें शेयर की हैं.

एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों एक-दूसरे की बात और सोच को अच्छी तरह समझते थे. एक्ट्रेस ने यह भी याद किया कि जब उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था, तब सुशांत ने उन्हें लेकर काफी खुशी जताई थी और उनका हौसला बढ़ाया था. सुशांत के साथ दोबारा काम करने का मौका नहीं मिल पाने की बात पर भी एक्ट्रेस ने अपनी फिलिंग शेयर की है.

ये भी पढ़ें: Ahaan-Aneet Next: फिर धमाल मचाएंगे अनीत पड्डा और अहान पांडे, मोहित सूरी की अगली फिल्म पर धांसू अपडेट आ गया!

सुशांत संग कैसा था परिणीति का रिश्ता

परिणीति चोपड़ा ने एक खास बातचीत में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी दोस्ती और बॉन्ड को याद किया. फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में दोनों ने साथ काम किया था. बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि सुशांत उनके लिए सिर्फ को-स्टार नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त और हमेशा हौसला बढ़ाने वाले इंसान थे. परिणीति ने याद किया कि जब उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था, तब सुशांत ने उन्हें लेकर काफी खुशी जताई थी और उन्हें बधाई दी थी. उन्होंने सुशांत को अपना ‘बडी’ और ‘चीयरलीडर’ बताते हुए कहा कि वह हमेशा उनके काम और उपलब्धियों को लेकर उत्साहित रहते थे.

एक और फिल्म साथ करने वाले थे स्टार्स

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि दोनों एक बार फिर साथ काम करने वाले थे. सुशांत और परिणीति को डायरेक्टर होमी अदजानिया की एक फिल्म में साथ कास्ट किया जाना था, लेकिन किसी वजह से वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका. परिणीति ने कहा कि उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि वह फिल्म उनके साथ नहीं कर पाईं. सुशांत के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए परिणीति ने बताया कि दोनों अक्सर स्टार्स, फिल्मों की इकनॉमिक्स और कई दूसरे मुद्दों पर लंबी बातचीत किया करते थे. उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह समझते थे और उनकी सोच कई चीजों पर मिलती थी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More