Telugu The Traitors: ‘द ट्रेटर्स’ तेलुगु के होस्ट बने तेजा सज्जा, जानें कब और कहां देखे सकेंगे शो?

Telugu The Traitors: ‘द ट्रेटर्स’ तेलुगु के होस्ट बने तेजा सज्जा, जानें कब और कहां देखे सकेंगे शो?

Telugu The Traitors: द ट्रेटर्स के 2 सीजन आ चुके हैं. इन दोनों सीजन को काफी पसंद किया. अब शो का तेलुगु वर्जन भी आने वाला है. इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है. चलिए जानते हैं शो कब से शुरु हो रहा है.

Telugu The Traitors: करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. इसके 2 सीजन आ चुके हैं. दूसरा सीजन अभी हाल ही में खत्म हुआ है, जिसकी विनर रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा बनी थीं. शो को इनती पॉपुलैरिटी मिलने के बाद अब इसके तेलुगु वर्जन का ऐलान हो गया है. जी हां, प्राइम वीडियो अब इंटरनेशनल हिट रियलिटी फ्रेंचाइजी The Traitors का तेलुगु वर्जन लेकर आ रहा है.

इस शो को पॉपुलर एक्टर तेजा सज्जा होस्ट करेंगे और इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से 20 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे. जब से इसके तेलुगु वर्जन की अनाउंसमेंट हुई है. तब से शो को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. चलिए जान लेते हैं कि शो कब से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

ये भी पढ़ें: निरहुआ, आम्रपाली दुबे पर बना रहे शादी का दबाव, बिग बॉस में भोजपुरी एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

कब और कहां देख सकेंगे शो?

मंगलवार को मेकर्स ने The Traitors Telugu की घोषणा की है. यह 10 एपिसोड का रियलिटी शो होगा, जिसे चार हफ्तों तक स्ट्रीम किया जाएगा. शो का प्रीमियर 15 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर होगा. इसके नए एपिसोड हर गुरुवार दोपहर 12 बजे (IST) स्ट्रीम किए जाएंगे. शो तेलुगु भाषा में होगा और इसके साथ इंग्लिश सबटाइटल्स भी मिलेंगे.

तेजा सज्जा करेंगे होस्ट

The Traitors Telugu के जरिए एक्टर तेजा सज्जा रियलिटी शो होस्ट के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं. मेकर्स के मुताबिक, उनकी एनर्जी और सहज अंदाज शो को एक अलग पहचान देगा. शो को SOL Productions ने प्रोड्यूस किया है. प्राइम वीडियो के ओरिजिनल के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा कि हिंदी में दो सफल सीजन के बाद फ्रेंचाइजी को तेलुगु में लाने को लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं. वहीं SOL प्रोडक्शन की पार्टनर और को-फाउंडर फजिला अलाना ने कहा कि तेलुगु वर्जन में इस ग्लोबल फॉर्मेट के साथ स्थानीय मनोरंजन और संस्कृति का रंग भी देखने को मिलेगा.

क्या है The Traitors का फॉर्मेट?

The Traitors दुनिया के तेजी से पॉपुलर हो रहे रियलिटी फॉर्मेट्स में से एक है. अब तक 30 से ज्यादा देशों में इसके लोकल वर्जन बनाए जा चुके हैं. तेलुगु वर्जन में भी खेल का बेसिक फॉर्मेट वही रहेगा, लेकिन कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, रणनीति और चालें इसे दिलचस्प बनाएंगी. शो में कुछ कंटेस्टेंट्स Traitors होंगे, जबकि बाकी Innocents के तौर पर खेलेंगे. Innocents को पहचानना होगा कि आखिर उनके बीच छिपे Traitors कौन हैं. इस दौरान भरोसा, दोस्ती, सीक्रेट एलायंस और धोखे का खेल देखने को मिलेगा. एक गलत फैसला किसी भी कंटेस्टेंट को गेम से बाहर कर सकता है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More