Rise And Fall 2: ‘पागल को मारकर तेरे पास आऊंगा…’ करण पटेल ने किसे दी धमकी? रेड रूम में हुआ खेला, दोस्त ही बने दुश्मन

Rise And Fall 2: ‘पागल को मारकर तेरे पास आऊंगा…’ करण पटेल ने किसे दी धमकी? रेड रूम में हुआ खेला, दोस्त ही बने दुश्मन

'राइज एंड फॉल 2' में चौथे दिन सिवेत तोमर के एविक्शन पर स्वरा भास्कर भड़क उठीं. बेसमेंट में लगी बोली और रेड रूम टास्क के बाद तेज प्रताप यादव ने गेम का पूरा पासा पलट दिया.

Rise And Fall 2 Highlights: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के टावर में समीकरण किस रफ्तार से बदलते हैं, इसका ट्रेलर चौथे दिन देखने को मिला. शहजाद पूनावाला के साथ हुई हाथापाई के बाद सिवेत तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है, लेकिन उनके एविक्शन ने पेंटहाउस में आग लगाने का काम किया है. मेकर्स के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने खुलेआम इस फैसले को ‘बकवास’ करार दिया.

टीवी स्टार करण पटेल का पारा भी सातवें आसमान पर नजर आया. जब सिवेत शो से बाहर जा रहे थे, तो उनसे करण ने कहा “चल कोई नहीं…वो आएगा पागल, उसको मैं मार के फिर तेरे साथ जॉइन करूंगा.” यानी उन्होंने शहजाद पूनवाला को मारने की बात कही. पेंटहाउस में शहजाद की मौजूदगी बाकी कंटेस्टेंट्स को रास नहीं आ रही थी. इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद के बीच भयंकर तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई, जिसने जल्द ही एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया.उधर, ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस में शामिल तेज प्रताप यादव, प्रियंका और इरीना अपने-अपने मोहरे बिछाने में जुटे थे.

तेज प्रताप यादव ने रणनीति बदली

तेज प्रताप ने बेसमेंट से मनीष कश्यप और काजल राघवानी को ऊपर लाने का मन बनाया, लेकिन जैसे ही प्रियंका ने मनीष का नाम उछाला, तेज प्रताप को अपने भाई (तेजस्वी यादव) पर मनीष के पुराने बयान याद आ गए. इसके बाद तेज प्रताप ने फौरन अपनी रणनीति बदल ली.

बेसमेंट में लगी इंसानों की बोली

पेंटहाउस के घमासान के बीच बेसमेंट के ‘वर्कर्स’ के लिए वैल्यूएशन का खेल शुरू हुआ, जहां हर किसी की कीमत तय होनी थी. काजल राघवानी की शुरुआत 75 हजार से हुई. मनीष कश्यप 1 लाख, अनिश भगत 1.25 लाख, कायरा अनु 1.5 लाख, निहारिका तिवारी 2 लाख, सारा गुरपाल 2.5 लाख और सबसे टॉप पर गौतम गुलाटी 3 लाख तक पहुंचे. लेकिन इस बोली ने दिलों में दरारें डाल दीं. बार-बार ‘सबसे कमजोर’ कहे जाने पर काजल राघवानी और कायरा के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें निहारिका भी कूद पड़ीं.

‘रेड रूम’ एक्टिवेट

जैसे ही गेम ने रफ्तार पकड़ी, मेकर्स ने ‘रेड रूम’ एक्टिवेट कर दिया और ‘असली या नकली’ टास्क का ऐलान हुआ. नियम यह था कि रूलर्स को वर्कर्स चुनकर उनके जरिए टास्क खेलना था. तेज प्रताप ने काजल को, इरीना ने अनिश को और प्रियंका ने कायरा को चुना. असली झटका तब लगा जब प्रियंका के ‘दोस्त’ गौतम गुलाटी ने पेट्रोल टैंक के इस टास्क में प्रियंका का ही खेल बिगाड़ना शुरू कर दिया. प्रियंका ने गौतम से पूछा कि दोस्ती में यह दगा क्यों? इस पर गौतम ने सपाट लहजे में कहा, “तुम्हें अपने अलायंस को समझना होगा. बाद में तुम्हें समझ आएगा कि गेम कहां ऊपर-नीचे हुआ. तुम्हारे लिए कोई और प्रायोरिटी था, मैं नहीं.”

प्रियंका सफाई देती रहीं कि वे पैसों की तंगी की वजह से उन्हें ज्यादा साथ नहीं दे सकीं, लेकिन बात बनी नहीं. इस पूरे ड्रामे में लगातार टारगेट होने के चलते कायरा टूट गईं और रोने लगीं.

ये भी पढ़ें-

जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगाराशन टास्क में कनिका मान-काजी तौकीर की भिड़ंत

अक्षय खन्ना नहीं, इस बार दृश्यम 3 में धमाल मचाएंगे जयदीप अहलावत, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

तेज प्रताप याद का ‘मास्टरस्ट्रोक

जब बाकी सब दोस्ती, गद्दारी और आंसुओं में उलझे हुए थे, तब बिहार की राजनीति के माहिर खिलाड़ी तेज प्रताप यादव ने शांति से अपना काम कर दिया. उनके लिए खेल रहीं काजल राघवानी के शानदार प्रदर्शन के दम पर तेज प्रताप ने टास्क का पहला राउंड अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही तेज प्रताप को यह ताकत मिल गई कि वे ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस से किसी एक मजबूत दावेदार को बाहर फेंक सकते हैं. अब सवाल यह है कि क्या तेज का अगला वार प्रियंका पर होगा या इरीना पर? टावर के इस सियासी दंगल में तेज प्रताप का यह अगला कदम पूरे शो की सत्ता का तख्तापलट करने वाला है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More