Alanna Panday Baby Shower: आंटी-अंकल की ड्यूटी निभा रहे अनन्या-अहान, अलाना पांडे ने शेयर की गोद भराई की तस्वीरें
Alanna Panday Baby Shower Photos: अलाना पांडे ने गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं और एक प्यारा सा कैप्शन दिया है. उनके साथ अनन्या पांडे और 'सैयारा' स्टार अहान पांडे भी नजर आ रहे हैं.
Alanna Panday Baby Shower Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे एक बार फिर से मां बनने वाली हैं. हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें अनन्या भी शामिल हुईं. अलाना ने सोशल मीडिया पर बेबी शावर की कई तस्वीरें शेयर की हैं.
अनन्या पांडे अपनी कजन अलाना के बेहद क्लोज हैं. दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. अलाना ने कहा कि गोद भराई के दौरान अनन्या आंटी होने की ड्यूटी निभा रही थीं. अनन्या ने जो टीशर्ट पहन रखी थी. उसपर भी आंटी लिखा हुआ है.
'सैयारा' फेम अहान पांडे अलाना के अपने भाई हैं. वो भी इस दौरान काफी खुश दिखे. अलाना ने उनको लेकर कहा कि वो अंकल होने की ड्यूटी निभा रहे थे. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस अलाना और इवोर को बधाई दे रहे हैं.
अलाना ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आंटी और अंकल ड्यूटी पर. और आखिर तक तो रिवर हम सबसे परेशान हो चुका था." बता दें कि रिवर अलाना के बेटे का नाम है. हर कोई उसे गोद में लेकर तस्वीरें क्लिक कराता नजर आ रहा है.



