Nana Patekar: नहीं जाना चाहिए था, गलत है… नाना पाटेकर को याद कर रो पड़े अनुपम खेर, 2 महीने पहले हुई थी मुलाकात

Nana Patekar: नहीं जाना चाहिए था, गलत है… नाना पाटेकर को याद कर रो पड़े अनुपम खेर, 2 महीने पहले हुई थी मुलाकात

Anupam Kher On Nana Patekar: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरा सिनेमा जगत गहरे सदमे में है. अब उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.

Anupam Kher On Nana Patekar: कड़क आवाज, बेबाक अंदाज और जानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सिनेमा के ‘शेरदिल’ नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं. नाना पाटेकर का निधन गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर हुआ है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरा सिनेमा जगत गहरे सदमे में है. अब अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया है.

अनुपम खेर इस वक्त भारत में नहीं है, बल्कि वो विदेश में प्ले कर रहे हैं. जहां उन्हें नाना पाटेकर की निधन की खबर मिली है. प्ले खत्म करने के ठीक बाद मिली इस दुखद खबर ने अनुपम खेर को अंदर तक तोड़कर रख दिया है. अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में उस मुश्किल घड़ी के पल-पल का दर्द बयां करते हुए लिखा: ” कुछ घंटे पहले ही मुझे यह दिल तोड़ने वाली खबर मिली कि मेरा दोस्त नाना पाटेकर, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर और इंसान में से एक था, अब हमारे बीच नहीं रहा. मैंने अभी-अभी अपना शो खत्म किया था और कर्टेन कॉल लिया था. जैसे ही मैं विंग्स में गया, मेरे डायरेक्टर गजेंद्र ने मुझसे कहा- ‘नाना अब नहीं रहे’.”

नाना को याद करते हुए रो पड़े अनुपम खेर

इस दौरान अनुपम खेर ने लिखा कि ”उसके ठीक बाद मुझे लोगों से मिलना था, तस्वीरों के लिए पोज देना था, मुस्कुराना था और खाने के लिए बैठना था. जबकि मैं उस खबर को संभालने की कोशिश कर रहा था जो मैंने अभी-अभी सुनी थी. यह बेहद मुश्किल था. लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगा कि नाना भी यही चाहते कि मैं अपना काम पूरा करूं. उन लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाऊं जो हमें देखने आए थे. और फिर, शायद उन्हें याद करूं.”

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

नाना बिल्कुल ऐसे ही थे: अनुपम खेर

वो आगे लिखते हैं- ”सच कहूं तो, जैसा मैं उन्हें जानता हूं, मुझे उनकी आवाज सुनाई दे रही है कि वे श्रद्धांजलि की इस बात को ही खारिज कर देते. ‘अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं.’ नाना बिल्कुल ऐसे ही थे. सीधे, बिना किसी दिखावे के, सबसे मुश्किल बात को भी अपने अंदाज में कह देने वाले.” अनुपम खेर का यह मैसेज और वीडियो दिखाता है, नाना पाटेकर के जाने से उन्होंने न सिर्फ एक को-एक्टर खोया है. बल्कि एक सच्चा और दिल के बेहद करीब रहने वाला दोस्त खो दिया है. इस दौरान अनुपम खेर ने बताया कि वो 2 महीने पहले मिले थे और इस बार उन्होंने नाना को कहा था कि उनके घर जाएंगे, जो मुलाकात अधूरी रह गई.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More