धुरंधर पर अगले साल बात करेंगे…नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में आदित्य धर ने कहा- अभी हम आर्टिकल 370 के लिए आए हैं

धुरंधर पर अगले साल बात करेंगे…नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में आदित्य धर ने कहा- अभी हम आर्टिकल 370 के लिए आए हैं

आदित्य धर की फिल्म 'आर्टिकल 370' को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में 3 पुरस्कार मिले. इस समारोह में आदित्य धर ने 'धुरंधर' को लेकर कहा कि इस फिल्म पर अगले साल बात करेंगे.

Aditya Dhar On Dhurandhar: फिल्ममेकर आदित्य धर के लिए 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह बेहद ही खास रहा है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को तीन कैटेगरीज में अवॉर्ड मिले. आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजी गईं. दोनों पति-पत्नी एक साथ इस समारोह में शामिल हुए. जब समरोह में आदित्य से उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि अभी वो समारोह में ‘आर्टिकल 370’ के लिए आए हैं, ‘धुरंधर’ पर अगले साल बात होगी.

दरअसल, समारोह में रेड कार्पेट पर आदित्य धर से ‘धुरंधर’ के बारे में सवाल हुआ, जिसपर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हम यहां आर्टिकल 370 के लिए आए हैं. उम्मीद करते हैं कि अगर हम यहां अगले साल भी आए, तो ‘धुरंधर’ पर जरूर चर्चा करेंगे. लेकिन आज सारी बातें आर्टिकल 370 के बारे में ही होगी.” दरअसल, 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित इस समारोह में साल 2024 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिया गए. हालांकि, ‘धुरंधर’ 2025 में रिलीज हुई. इसी को लेकर आदित्य धर ने कहा कि अगर अगले साल भी उन्हें आने का मौका मिलता है, ‘धुरंधर’ को अवॉर्ड मिलता है, तो वो उस समय ‘धुरंधर’ की बात करेंगे.

इन तीन अवॉर्ड पर ‘आर्टिकल 370’ का कब्जा

‘आर्टिकल 370’ ने जो तीन अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, उनमें एक सबसे बड़ा अवॉर्ड बेस्ट फीचर फिल्म का है. दूसरा अवॉर्ड इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का है, जो यामी के नाम हुआ. तीसरा अवॉर्ड बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का है, जो शाश्वत सचदेव के नाम हुआ है. यानी इस फिल्म ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपने नाम का प्रचम लहरा दिया.

ये भी पढ़ें-

अब तक सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड किस कैटेगरी में किसे मिले हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को सरकार कितना पैसा देती है? जानिए

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्या बोलीं यामी गौतम

यामी गौतम ने भी नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है. ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है. उन्होंने कहा कि ये किसी कलाकार को मिलने वाली सबसे बड़ी मान्यता है. यामी ने ये भी कहा, “एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं लंबे समय से जो कुछ भी करना चाहती थी, वो सब इसमें है. कई बार सालों की मेहनत, चुनौतियां और सब्र, ये सब एक ही पल में सिमटकर आ जाते हैं. मुझे लगता है कि मेरे लिए वो पल फिल्म ‘आर्टिकल 370’ थी.”

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More