बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म…नेशनल अवॉर्ड में सबसे बड़े पुरस्कारों पर इन सितारों का कब्जा

बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म…नेशनल अवॉर्ड में सबसे बड़े पुरस्कारों पर इन सितारों का कब्जा

कार्तिक आर्यन और ममूटी के नाम 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हुआ है. 'आर्टिकल 370', 'श्रीकांत' और 'कैप्टन मिलर' समेत और भी कई फिल्मों को पुरस्कार मिले हैं.

72nd National Film Awards: गुजरात के एकता नगर में 22 सितंबर को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा के क्षेत्र में काम करने वाले सितारों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया. फीचर और नॉन-फीचर, दोनों तरह की फिल्मों के लिए कई कैटेगरीज में अवॉर्ड दिए गए. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को साल 2024 की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए और ममूटी को उनकी फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला.

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी नेशनल अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है. ‘आर्टिकल 370’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है. ‘आर्टिकल 370’ को ही बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है. वहीं बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड तमिल सिनेमा के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी के नाम हुआ है. उन्हें ये अवॉर्ड तमिल फिल्म आमरण के लिए दिया गया है.

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ ने भी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बाजी मार ली है. इस फिल्म के नाम बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब हुआ है. बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म समेत तमाम बड़ी कैटेगरीज में किन-किन सितारों और फिल्मों ने अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया, आप उनकी पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

फीचर फिल्म में बड़े अवॉर्ड

  • बेस्ट एक्टर- ममूटी (ब्रह्मयुगम) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- यामी गौतम (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार पेरियासामी आमरण
  • बेस्ट फीचर फिल्म- आर्टिकल 370
  • बेस्ट हिंदी फिल्म- श्रीकांत
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- रणदीप हुड्डा (स्वातंत्र्य वीर सावरकर)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अभय जोधपुरकर (घरत गणपती)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- वैकोम विजयलक्ष्मी (A.R.M)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- शाश्वत सचदेव (गाने के लिए- आर्टिकल 370), जीवी प्रकाश कुमार (बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए- आमरण)
  • बेस्ट लोकप्रिय फिल्म- कल्कि 2898 एडी
  • स्पेशल मेंशन- कैप्टन मिलर (धनुष)

ये भी पढ़ें-

अब तक सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड किस कैटेगरी में किसे मिले हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को सरकार कितना पैसा देती है? जानिए

नॉन-फीचर फिल्म में बड़े अवॉर्ड

  • बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म- भंगार
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- राम नामी
  • बेस्ट डायरेक्शन- आनंद एल. राय (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक- डॉक्यूमेंट्री)
  • बेस्ट बायोग्राफिकल/ ऐतिहासिक फिल्म- काकोरी
  • स्पेशल मेंशन फिल्म- भद्र काली नाटकम्

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More