OTT पर कहां देख सकते हैं वो फिल्म, जिसके लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला
Kartik Aaryan National Film Awards: कार्तिक आर्यन ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है. जानिए कि उनकी वो फिल्म कहां देख सकते हैं, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला.
Kartik Aaryan National Film Awards: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से निकलकर हिंदी सिनेमा और देशभर के करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी मेहनत से खास जगह बनाई है. अब भारत सरकार ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड देकर उनकी मेहनत को सराहा है. (फोटो- PTI)
कबीर खान ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था. वर्ल्डवाइड इस पिक्चर ने 89.24 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. कार्तिक के काम की सराहना हुई थी. मुरलीकांत पेटकर के रोल के लिए कार्तिक ने काफी मेहनत की थी. उन्होंने 18 किलो वजन कम किया था.
'चंदू चैंपियन' OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है. आप इस फिल्म को घर बैठे इस ऐप पर एंजॉय कर सकते हैं. पिक्चर का रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट है. कार्तिक ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और अपनी खुशी जाहिर की है.
कार्तिक ने कहा, "स्माइल के साथ मुस्कुराते हुए पीछे मुड़कर ग्वालियर के उस मम्माज बॉय को देखें, जिसने एक ऐसे परिवेश से अभिनेता बनने का सपना देखने का साहस किया था, जहां लोग ऐसे सपने पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं."



