Mahhi Vij: मेरे एक्स शराब पीकर अब भी फोन करते हैं… माही विज बोलीं- उन्हें मेरे जैसी अब तक नहीं मिली
Bigg Boss Mahhi Vij: 'बिग बॉस 20' के घर में माही विज ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बात की है. उन्होंने शो में कहा कि उनके एक्स आज भी उन्हे शराब पीकर फोन करते हैं.
Mahhi Vij On Her Past Relationship: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' का हिस्सा हैं. इस शो में शामिल होने के बाद से वो लगातार चर्चा में चल रही हैं. अब इस शो में उन्होंने अपने पास्ट-रिलेशनशिप को लेकर एक खुलासा किया है.
माही बोलीं, "मेरे सभी एक्स अभी भी मुझे बहुत याद करते हैं. जो शराब पीते हैं, वो पीने के बाद मुझे जरूर फोन करते हैं. वो मुझे बहुत याद करते हैं. उन्हें मेरे जैसी अब तक कोई नहीं मिली." माही ने ये भी बताया कि ब्रेकअप किसकी तरफ से होता था.
दरअसल, गुल्लू ने उनसे पूछा कि ब्रेकअप की शुरुआत कौन करता था, वो या फिर उनके एक्स. इसपर माही ने जवाब दिया, "बहुत से लोगों ने मेरे साथ धोखा किया है. और वे पकड़े भी जाते थे." माही ने प्यार में धोखा मिलने की बात कही, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
बहरहाल, अगर उनकी शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो वो नवंबर 2011 में टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. दोनों का रिश्ता लगभग 14 सालों तक चला. इसी साल जनवरी में दोनों ने तलाक की घोषणा कर दी. दोनों ने आपसी सहमित से अलग होने का फैसला किया था.



