Jailer 2: जिस ‘जेलर’ का सीक्वल ला रहे रजनीकांत, 3 साल पहले उस पिक्चर ने कितनी कमाई की थी?

Jailer 2: जिस ‘जेलर’ का सीक्वल ला रहे रजनीकांत, 3 साल पहले उस पिक्चर ने कितनी कमाई की थी?

Rajinikanth Jailer: रजनीकांत अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. जानिए कि पहले पार्ट ने कितनी कमाई की थी और उसे ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.

Rajinikanth Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'जेलर 2' को लेकर जबरदस्त चर्चा में चल रहे हैं. 15 अक्टूबर को नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन वाली ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही है. रजनीकांत के फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

'जेलर' एक बड़े बजट की फिल्म थी. इसमें खूब सारा एक्शन देखने को मिला था. सैकनिल्क की मानें तो उस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने तकरीबन 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे और बॉक्स ऑफिस पर लागत से तीन गुना ज्यादा कमाई हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर से 604.50 (ग्रॉस) करोड़ रुपये कमाए थे.

'जेलर' 2018 की फिल्म 2.0 के बाद रजनीकांत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या 'जेलर 2' रिलीज के मामले में अपने पहले पार्ट से आगे निकल पाती है या नहीं. विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

'जेलर 2' में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन कैमियो करने वाले हैं. पहले पार्ट की तरह ये फिल्म भी हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है. बहरहाल, अगर दूसरे पार्ट की रिलीज से पहले आप एक बार फिर से 'जेलर' देखना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.