Dev Anand Birth Anniversary: क्यों देव आनंद को देखकर फैन्स अपने दांत तुड़वाने लगे थे?

Dev Anand Birth Anniversary: क्यों देव आनंद को देखकर फैन्स अपने दांत तुड़वाने लगे थे?

Dev Anand Birth Anniversary: देव आनंद हिंदी सिनेमा के उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी दिवानगी के किस्से आज भी मशहूर हैं. एक ऐसा ही किस्सा है, जब एक्टर की दिवानगी में फैंस अपने दांत तुड़वाने लगे थे.

Dev Anand Birth Anniversary: देव आनंद हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से एक थे, जिनकी दीवानगी सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं थी. उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते थे. उनकी मुस्कान, बोलने का अंदाज, हेयरस्टाइल और खासकर काला कोट पहनने का स्टाइल लोगों के बीच इतना मशहूर था कि उनके चाहने वालों की दीवानगी के किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं. कहा जाता है कि एक दौर में देव आनंद को देखने के लिए भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ती थी और उनकी एक झलक पाने की होड़ में फैन्स अजीबोगरीब हरकतें तक कर बैठते थे.

देव आनंद की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके लुक और स्टाइल को कॉपी करना युवाओं के बीच ट्रेंड बन गया था. उनके लिए लोगों की दीवानगी सिर्फ फिल्मों और गानों तक नहीं थी, बल्कि उनकी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें भी फैन्स के लिए खास हुआ करती थीं. यही वजह है कि देव आनंद की फैन फॉलोइंग से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिन पर आज भी यकीन करना मुश्किल लगता है.इन्हीं में से एक किस्सा ऐसा भी है, जब उन्हें देखने के लिए कुछ फैन्स ने अपने दांत तक तुड़वा लिए थे.

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव ने पूरा किया अपना वादा, ओरी को गिफ्ट की 29 लाख की कार

क्यों दांत तुड़वाने लगे थे फैंस

देव आनंद की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का असर नेपाल में भी देखने को मिलता था. उन्होंने नेपाल में हरे राम हरे कृष्णा, जॉनी मेरा नाम और इश्क इश्क इश्क जैसी फिल्मों की शूटिंग की थी. नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार बसंत थापा भी बचपन से देव आनंद के बड़े प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने बताया कि उस दौर में नेपाल में देव आनंद को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज था. बसंत थापा के मुताबिक, युवा देव आनंद के हेयरस्टाइल को कॉपी करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते थे. यहां तक कि उनके दांतों के बीच मौजूद गैप भी फैन्स के लिए स्टाइल बन गया था.

कई लड़के अपने दांतों की शेप तक बदलवाने की कोशिश करते थे, ताकि वे देव आनंद जैसे नजर आएं. नेपाल में भी कई लड़कों ने देव आनंद जैसे दिखने के लिए दांत तुड़वाए थे. जब हरे राम हरे कृष्णा की शूटिंग नेपाल में हुई, तो देव आनंद और फिल्म की शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े थे.

देव आनंद को देखने के लिए उमड़ी थी भीड़

बसंत थापा ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक रात लोगों को खबर मिली कि काठमांडू में दम मारो दम गाने की शूटिंग हो रही है. देव आनंद और जीनत अमान को देखने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा उत्साहित हो गई कि वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई. हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा. भीड़ की तरफ से पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए थे. बसंत ने बताया कि वह भी उस भीड़ का हिस्सा थे और उन्होंने भी एक-दो पत्थर फेंके थे. उनके मुताबिक, ये सब देव आनंद की लोकप्रियता और उनके प्रति लोगों की दीवानगी का असर था.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More