एल्विश यादव ने पूरा किया अपना वादा, ओरी को गिफ्ट की 29 लाख की कार

एल्विश यादव ने पूरा किया अपना वादा, ओरी को गिफ्ट की 29 लाख की कार

ओरी 'खतरों के खिलाड़ी 15' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. शो में वो काफी अच्छा खेल रहे हैं. इस बीच एल्विश यादव ने उन्हें एक सरप्राइज दिया है, जिसे देख ओरी की भी आंखे फटी रह गई हैं.

ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में अपने अंदाज और परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इसी बीच उन्हें एल्विश यादव की तरफ से एक खास सरप्राइज मिला. एल्विश ने ओरी को एक थार गिफ्ट की और साथ ही उनके खतरों के खिलाड़ी 15 के सफर के लिए एक प्यारा सा बधाई संदेश भी भेजा है. एल्विश के इस खास तोहफे ने ओरी के लिए इस पल को और भी यादगार बना दिया है.

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सरप्राइज की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने नई थार का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, बाय-बाय जी-वैगन, हेलो थार!! ये तो रॉक्स है!!. साथ ही वो वीडियो में काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग ने Rise & Fall होस्ट करने के ऑफर को ठुकरा दिया था, फिर कैसे बनी बात?

ओरी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे ओरी अपनी कार से उतरते हैं और सामने खड़ी थार को देखते हैं. इसे देखते ही ओरी की आंखे फटी रह जाती है. इसके बाद वो कहते हैं कि, क्या ये थार है…अरे ये तो मेरी ड्रीम कार है. फिर वो एल्विश का भेजा नोट पढ़ते हैं, जिसमें लिखा होता है- ओरी, माय गाय. खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब-खूब बधाई. आपका भाई, एल्विश भाई. इसके बाद ओरी कहते हैं कि, एल्विश ने मुझे कार भेजी है. हालांकि, ओरी के ड्राइवर कहते सुनाई देते हैं कि, सर दोनों चीजें अलग-अलग जगह से आई हैं. वहीं, वीडिया के टेक्स्ट में लिखा है- ‘एल्विश भाई से अब घी रिफिल’

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

एल्विश ने पूरा किया अपना वादा

ओरी को थार गिफ्ट करने के बाद सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर एल्विश ने ओरी को इतनी महंगी कार क्यों गिफ्ट की है. तो आपको बता दें कि, ओरी उनके पॉडकास्ट में पहुंचे थे और इस दौरान एल्विश ने उनकी पसंदीदा कार के बारे में पूछा तो उन्होंने थार का नाम लिया था. इस दौरान ही एल्विश ने उन्हें थार गिफ्ट करने का वादा किया था जो अब पूरा भी कर दिया है. अब क्या वाकई ये कार एल्विश ने ही भेजी है, ये तो पता नहीं है. लेकिन ओरी इसे देख कर खुश बहुत हैं.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More