Dragon: जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ में धमाल मचाएंगे शाहिद कपूर, फाइनल हो गया लुक, कब शुरू होगी शूटिंग?

Dragon: जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ में धमाल मचाएंगे शाहिद कपूर, फाइनल हो गया लुक, कब शुरू होगी शूटिंग?

Dragon: 2027 में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें से एक हैं जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन'. फिल्म का काम जल्द ही शुरू होने वाला है. इसी बीच शाहिद कपूर को लेकर बड़ा अपडेट मिला.

Dragon: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का इस वक्त पूरा फोकस अपनी अगली पिक्चर पर है. जिसका नाम है- ‘ड्रैगन’ और इसे प्रशांत नील बना रहे हैं. यूं तो फैन्स के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर सामने आ गई है कि जूनियर एनटीआर अब ठीक हैं. कुछ वक्त पहले मेगा-बजट एक्शन फिल्म ‘ड्रैगन’ के सेट पर घायल हो गए थे. जिसके बाद डॉक्टर्स की देखरेख और कुछ हफ्तों के आराम के बाद रिकवर हुए हैं. अब बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करने जा रहे हैं. फिल्म में शाहिद कपूर की एंट्री की भी जानकारी सामने आ रही है. अब ऐसी चर्चा है कि एक्टर जल्द ही अपने हिस्से का काम शुरू करने वाले हैं.

लंबे वक्त से कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहिद कपूर जल्द जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ में एक अहम किरदार निभाएंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर ‘KGF’ फेम प्रशांत नील हैं. वहीं, जूनियर NTR के घायल होने की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी. इसी बीच तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया कि हाल ही में शाहिद कपूर हैदराबाद गए थे. वहां उनका लुक टेस्ट किया गया. साथ ही उनका लुक फाइनल और लॉक कर दिया गया है.

कब शूटिंग शुरू करने वाले हैं शाहिद?

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि शाहिद कपूर Dragon के अगले शेड्यूल में शूटिंग के लिए शामिल होंगे. वहीं, जूनियर NTR भी अक्टूबर में ‘ड्रैगन’ की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं. दरअसल मेकर्स जल्द ही शूटिंग पूरी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. बताते चलें कि यह फिल्म जून 2027 में रिलीज होगी. वहीं ‘ड्रैगन’ के प्रोड्यूसर मैत्री मूवी मेकर्स हैं. हालांकि, लोग जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि शाहिद कपूर कितने देर के लिए फिल्म में दिखेंगे. अबतक एक्टर की फिल्म में एंट्री को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. उनसे पहले ऐसी भी चर्चा थी कि आलिया भट्ट भी फिल्म का हिस्सा हैं.

जहां फिल्म में जूनियर एनटीआर लुगर का रोल कर रहे हैं. वहीं, अनिल कपूर नारकोटिक्स ब्यूरो चीफ ‘रघुवीर राठौड़’ के किरदार में दिखेंगे. रुक्मिणी वसंत को जूनियर एनटीआर के अपोजिट कास्ट किया गया है. साथ ही आशुतोष राणा, बीजू मेनन, गुरु सोमसुंदरम, खुशबू सुंदर और राजीव कनकाला जैसे मंझे हुए एक्टर्स भी शामिल हैं. दरअसल पैन-इंडिया लेवल पर अपने स्टारडम को और मजबूत करने के लिए प्रशांत नील के साथ उनकी ‘ड्रैगन’ बेहद अहम मानी जा रही है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More