Box Office: अपनी ही इन 7 फिल्मों से आगे निकले अजय देवगन, 300 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3

Box Office: अपनी ही इन 7 फिल्मों से आगे निकले अजय देवगन, 300 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज के 3 दिनों में ही 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है. फिल्म को फर्स्ट वीकेंड में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. आइए जानते हैं इसकी कमाई कितनी हो गई है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज के 3 दिन पूरे कर चुकी है और काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म के पहले दो पार्ट्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब फिल्म के तीसरे पार्ट को भी काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. ये साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. और अब रिलीज के बाद हिंदी ही नहीं साउथ से और विदेशों से भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इस फिल्म का सबसे प्लस प्वाइंट ये है कि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा भी देखने को मिला है. जबकी दूसरे दिन फिल्म की कमाई घट गई थी. आइए जानते हैं कि 3 दिनों में दुनियाभर में इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

दृश्यम 3 ने कितने रुपये कमाए?

दृश्यम 3 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म का नेट कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये का रहा था. जबकी तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी थी. अब इन तीनों फिल्मों की कमाई को जोड़ लिया जाए तो फिल्म ने 3 दिनों में भारत में कुल 176.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी तरफ इसका ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये का रहा था. विदेश से फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन किया है और 3 दिनों में 61 करोड़ कमा लिए हैं. इस लिहाज से 3 दिनों में दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये का हो चुका है.

अपनी ही इन 7 फिल्मों से आगे निकले अजय देवगन

अजय देवगन इस दौरान अपनी ही 7 फिल्मों से आगे निकल गए हैं. 3 दिन में ही फिल्म ने ऐसा कारनामा कर के दिखा दिया है. दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. अपने करियर की ही 7 नामी फिल्मों को उनकी दृश्यम 3 फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है. इनमें रेड 2 से लेकर शैतान जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. आइए जानते हैं वो 7 फिल्में अजय देवगन की कौन सी हैं जिन्हें उनकी ही दृश्यम 3 ने तीन दिनों में धूल चटा दी है.

ये भी पढ़ें- थिएटर में Drishyam 3 देखने से पहले कहां देख सकते हैं पहला और दूसरा पार्ट, यहां जानें सारी डिटेल्स

रेड 2-सिंघम रिटर्न्स को छोड़ा पीछे

IMDb की रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 235.80 करोड़ का रहा था. वहीं उनकी धमाल 4 का कलेक्शन 231.60 करोड़ रुपये का रहा था. उनकी फिल्म टोटल धमाल की कुल कमाई 228 करोड़ रुपये की रही थी. वहीं उनकी सिंघम रिटर्न्स का कुल कलेक्शन 220 करोड़ रुपये का रहा था. एक्टर की शैतान फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212.20 करोड रुपए का था. वहीं बोल बच्चन फिल्म ने 167 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा गोलमाल 3 फिल्म ने 165 करोड़ रुपए कमाए थे. इस लिहाज से देखा जाए तो अजय देवगन की दृश्यम 3 ने चुटकियों में 7 फिल्मों का खेल ही तमाम कर दिया है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More