भूलभुलैया 3 के एक्टर अरुण कुशवाह के पिता का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

भूलभुलैया 3 के एक्टर अरुण कुशवाह के पिता का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

भूल भुलैया 3 समेत कई फिल्मों में काम करने वाले एक्टर अरुण कुशवाह का निधन हो गया है. एक्टर इस मौके पर काफी इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है.

कई सारी फिल्मों और सीरियल्स में नजर आने वाले नामी एक्टर अरुण कुशवाह के पिता का निधन हो गया है. एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी साझा की है और पिता संग कुछ फोटोज भी शेयर की हैं.

एक्टर ने कुछ फैमिली फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे अपने पिता और परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- पापा आप हमारे दिल में मेरी आखरी सांस तक रहेंगे और उसके बाद हम एक बार और एक दूसरे को गले लगाएंगे. मैं आपसे प्यार करता हूं पापा. आपका अरुण (श्याम).

फोटोज में फैंस के ढेर सारे रिएक्शन्स आ रहे हैं और सभी अरुण को सांत्वना दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- ओम शांति. एक दूसरे ने लिखा- वो एक लकी पापा थे जिन्होंने एक टैलेंटेड शख्स को जन्म दिया. आपको ढेर सारा प्यार भाई. एक अन्य शख्स ने लिखा- हरे कृष्णा ओम शांति.

अरुण कुशवाह की बात करें तो वे एक नामी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं. साथ ही वे कई फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. अपनी छोटी हाइट को उन्होंने खुद की पहचान बनाई और खूब नाम कमाया. वे बेबी डू डाई डू, लुका छुपी, दसवी और भूल भुलैया 3 समेत कई फिल्मों में काम किया है.