IPL 2027 Retention: मोहम्मद शमी भी LSG से बाहर, इस टीम का बनेंगे हिस्सा
मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ये तेज गेंदबाज लखनऊ सुपरजायंट्स से बाहर जा रहा है. स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी टीम से बाहर जा रहे हैं.
आईपीएल 2027 रिटेंशन से पहले बड़ी खबर ये है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से नहीं खेलेंगे. ये खिलाड़ी अब राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होने वाला है. लखनऊ ने शमी को राजस्थान को ट्रेड कर दिया है. सिर्फ शमी ही नहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान को ट्रेड कर दिए गए हैं. शमी की जगह लखनऊ सुपरजायंट्स टीम में ऑलराउंडर सैम कर्रन आ रहे हैं. सैम कर्रन के आने से लखनऊ का मिडिल ऑर्डर मजबूत होगा.
मोहम्मद शमी ने लिया है संन्यास
मोहम्मद शमी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वो 13 मैचों में 12 विकेट ले सके और उनका इकॉनमी रेट भी 9 रन प्रति ओवर रहा. शमी इस सितंबर में 36 साल के हो गए हैं लेकिन उन्होंने टी20 क्रिकेट में खुद को साबित किया है. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है और खासतौर पर पावरप्ले में वो काफी असरदार साबित होते हैं. 2024 से शमी ने पावरप्ले में 8.76 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं. शमी पर राजस्थान रॉयल्स ने इसीलिए दांव लगाया है क्योंकि इस टीम की गेंदबाजी कमजोर थी. जोफ्रा आर्चर के अलावा राजस्थान के पास कोई अच्छा इंडियन पेसर नहीं है, लेकिन शमी के आने से ये कमी पूरी हो जाएगी.
सैम कर्रन की तीसरी टीम
सैम कर्रन की बात करें तो लखनऊ इस खिलाड़ी की तीसरी टीम होगी. इससे पहले वो पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स में दो-दो बार खेल चुके हैं.कर्रन चोट के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेले थे. लखनऊ में कर्रन मेंटॉर टॉम मूडी से जुड़ेंगे जो फ्रेंचाइजी के ग्लोबल डायरेक्टर हैं. कर्रन ने हंड्रेड में ओवल इनविंसिबल्स और UAE के ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स में मूडी के साथ काम किया है. हेड कोच के तौर पर मूडी के अंडर करन ने इस साल जनवरी में वाइपर्स को ILT20 टाइटल जिताया था.कर्रन की एंट्री से लखनऊ की बैटिंग ऑलराउंडर की कमी पूरी हो जाएगी. साथ ही वो अच्छी तेज गेंदबाजी भी करते हैं. कर्रन को कप्तानी भी जा सकती है हालांकि टीम में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे दावेदार भी हैं.




