अब जाकर ‘दृश्यम 3’ देखिए…मिर्जापुर के गुड्डू भैया ने क्यों कही ऐसी बात?

अब जाकर ‘दृश्यम 3’ देखिए…मिर्जापुर के गुड्डू भैया ने क्यों कही ऐसी बात?

ऐसा कम ही होता है कि कोई अभिनेता अपनी फिल्म थिएटर में होने के बाद भी दूसरे स्टार की फिल्म देखने की अपील करे. मिर्जापुर फेम अली फजल ने ऐसा ही किया है. उन्होंने दृश्यम 3 देखने की अपील की है.

Ali Fazal On Drishyam 3: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए एक महीने हो गए. वेब सीरीज से फिल्म में तब्दील हुई ‘मिर्जापुर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 334 करोड़ रुपये छापे. अब एक महीने के बाद फिल्म में गुड्डू पंडित बने अली फजल ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. साथ ही उन्होंने दर्शकों से कहा है कि अब वो जाकर अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ और अन्य फिल्में देखें.

अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “गर्दन सीधी रखो और फोकस बनाए रखो. अब इसे आगे बढ़ाते हैं. आज मेरी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया. लगता है, हमने कुछ तो सही किया है… ऐसा मैं मानना पसंद करूंगा. एक बार फिर आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. अब जाइए, दृश्यम 3 देखिए और दूसरी फिल्में भी देखिए. आप सभी एक शानदार दर्शक रहे हैं. सिनेमाघरों को जिंदा रखिए.”

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने की छप्परफाड़ कमाई

मिर्जापुर को दर्शक कई सालों से वेब सीरीज की शक्ल में देख रहे हैं. इसके तीन सीजन आ चुके हैं. इस सीरीज की लोकप्रीयता को भुनाने के लिए मेकर्स ने इसकी दुनिया को बड़े पर्दे पर पेश किया. ये फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर आई थी. 30 दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 229.80 करोड़ रुपये का नेट बिज़नेस किया, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 61 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड फिल्म की ग्रॉस कमाई 334.45C करोड़ हुई है. इस शनिवार को फिल्म ने 16 लाख का बिज़नेस किया, जिससे साफ है कि अब इसके सिनेमाघरों से हटने का टाइम आ गया है.

‘दृश्यम 3’ ने मचाया भौकाल

अजय देवगन की दृश्यम 2 की रिलीज़ के करीब 4 साल बाद इसका तीसरा और आखिरी पार्ट आया है. ‘दृश्यम 3’ ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है. फिल्म ने पहले दिन भारत में नेट 62 करोड़ और वर्ल्डवाइड 80 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. भारत में नेट 138 करोड़ फिल्म कमा चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी ग्रॉस कमाई दो दिनों में 179.60 करोड़ पहुंच गई है. रविवार यानी आज ये फिल्म आसानी से 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More