Mr. Faisu With Wife: बेगम तान्या संग रोमांटिक हुए मिस्टर फैजू, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- अल्लाह बूरी नजर से बचाए

Mr. Faisu With Wife: बेगम तान्या संग रोमांटिक हुए मिस्टर फैजू, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- अल्लाह बूरी नजर से बचाए

Mr. Faisu With Wife: सोशल मीडिया स्टार और टीवी पर्सनैलिटी मिस्टर फैजू ऊर्फ फैसल शेख ने निकाह कर लिया है. शादी के बाद फैजू ने अब अपनी बेगम संग रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं.

मिस्टर फैजू ऊर्फ फैसल शेख ने हाल ही में नया चैप्टर शुरु किया है. फैजू ने पवित्र स्थल मदीना में 10 अक्तूबर तो निकाह कर लिया है, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने पोस्ट की थीं. फैजू ने अपनी वाइफ तान्या की भी झलक दिखाई थी.

फोटोज में फैजू अपनी बेगम तान्या पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में उन्होंने तान्या का हाथ खामा हुआ है. तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं.

फैजू और तान्या ने एक दूसरे के साथ ट्वनिंग कर ब्लैक आउटफिट पहना है. फैजू ने ब्लैक शर्ट और पेंट वियर की है. वहीं, तान्या ब्लैक अबाया में काफी खूबसूरत लग रही हैं. सनग्लासेस लगाकर कपल ने अपना लुक कंप्लीट किया है.

फैजू और तान्या के इस खूबसूरत फोटोशूट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अब तक फोटोज पर 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, कमेंट कर हार्ट इमोजी भी भेज रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- अल्लाह बुरी नजर से बचाए. एक अन्य फैन ने लिखा- दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे.