Kartik-Sreeleela Movie: कार्तिक आर्यन की जिस फिल्म को ‘आशिकी 3’ कहा गया, उसकी रिलीज डेट का ऐलान हो गया
Kartik Aaryan And Sreeleela Movie: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की उस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, जिसे पहले 'आशिकी 3' कहा जा रहा था. हालांकि, अभी तक टाइटल की घोषणा नहीं हुई है.
Kartik Aaryan And Sreeleela Movie: फरवरी 2025 में टी-सीरीज ने कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के साथ एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म का ऐलान किया था, जिसके डायरेक्टर अनुराग बसु हैं. जब फिल्म का पहला टीजर आया था, तो ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि ये फिल्म ‘आशिकी 3’ हो सकती है. हालांकि, बाद में क्लियर हो गया कि ये ‘आशिकी 3’ नहीं बल्कि एक अलग फिल्म है. अब मेकर्स ने उस अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अनटाइटल रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म अगले साल 30 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी. मेकर्स ने 15 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिलीज डेट का ऐलान किया है. मेकर्स ने लिखा, “एक नई कहानी, जो आपके दिल में बस जाएगी, बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. इसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ये अनटाइटल्ड फिल्म है. इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”
View this post on Instagram
दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थी ये फिल्म
जब फिल्म की घोषणा हुई थी, उसके बाद ये पिक्चर काफी चर्चा में रही थी. पहले मेकर्स ने इसे दिवाली 2025 पर ही रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन फिल्म उस समय रिलीज नहीं हो पाई थी. मेकर्स की तरफ से पिक्चर को पोस्टपोन कर दिया गया था. बीच में फिल्म को लेकर कोई नहीं जानकारी सामने नहीं आ रही थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.
क्या हो सकता है फिल्म का नाम?
बता दें कि आधिकारिक तौर पर अभी भले ही टाइटल अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी भी खबर आई थी कि इस फिल्म का नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’ हो सकता है. जो अनाउंसमेंट टीजर वीडियो सामने आया था, उस वीडियो में भी कार्तिक ‘तू मेरी जिंदगी’ गाने पर ही परफॉर्म करते दिखे थे. अब देखना होगा कि मेकर्स कब तक टाइटल अनाउंस करते हैं.
ये भी पढ़ें-
तमाम बंदिशों के बाद भी जेलर 2 ने कुली को दी कड़ी टक्कर, हिंदी वर्जन की फाइनल एडवांस बुकिंग कितनी रही
इसके अलावा कार्तिक के खाते में एक और बड़ी फिल्म है, जिसका नाम है ‘नागजिला’. ये फिल्म भी अगले साल ही रिलीज होने के लिए तय है. इसकी रिलीज डेट 12 फरवरी 2027 है. ये करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है.




