करण जौहर के लिए 12 दिन फ्री में किया काम, सलमान खान बोले- मैंने 22 दिन के लिए भी पैसे नहीं लिए
सलमान खान ने 'कॉफी विद करण 9' में खुलासा किया है कि उन्होंने एक फिल्म में 22 दिन तक फ्री में काम किया था. उस फिल्म में उनका कैमियो था. सलमान ने 'कुछ कुछ होता है' के लिए भी पैसे नहीं लिए थे.
Salman Khan And Karan Johar: सलमान खान जितने बड़े सुपरस्टार हैं, वो उतने बड़े दरियादिल इंसान भी माने जाते हैं. जब भी किसी दोस्त या पहचान वाले की फिल्म में कोई छोटा सा रोल करना होता है, तो वो बिना झिझक के उस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कई ऐसी भी फिल्में की हैं, जिनमें काम करने के लिए उन्होंने एक भी रुपया नहीं लिया. करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान ने बताया है कि उन्होंने अपने करियर में एक ऐसी भी फिल्म की है, जिसके लिए उन्होंने पैसे नहीं लिए थे और उन्होंने 22 दिन तक उस पिक्चर पर काम किया है.
‘कॉफी विद करण 9’ का पहला एपिसोड 14 अक्टूबर स्ट्रीम हुआ. सलमान इस सीजन के पहले गेस्ट बने. करण और सलमान एक दूसरे से 1998 की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के बारे में बात करते दिखे, जिसमें शाहरुख खान ने मेन रोल निभाया था और अमन नाम का कैमियो कैरेक्टर प्ले करने के लिए कोई भी एक्टर तैयार नहीं हो रहा है. सैफ अली खान समेत इंडस्ट्री के 6 एक्टर्स ने अमन का रोल रिजेक्ट कर दिया था. ‘कुछ कुछ होता है’ करण जौहर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी. ऐसे में जब सारे एक्टर्स उनकी फिल्म के लिए इनकार कर रहे थे, तो सलमान ने वो रोल किया था. उन्होंने सामने से करण को कहा था कि मैं तुम्हारी फिल्म करूंगा.
करण की फिल्म में सलमान ने फ्री में किया था काम
खास बात ये है कि सलमान ने उस फिल्म के लिए करण से कोई फीस नहीं ली थी. उन्होंने बिल्कुल फ्री में काम किया था. ‘कॉफी विद करण‘ में करण जौहर ने बताया कि सलमान ने फिल्म का सिर्फ फर्स्ट हाफ सुना था. बिना सेकेंड हाफ सुन वो काम करने को तैयार थे. करण ने खुलासा किया कि सलमान ने उनसे पूछा था कि तुम मुझे इस फिल्म के लिए कितने पैसे दोगे, जिसपर करण ने उनसे कहा कि था मैं आपको इस फिल्म के लिए पैसे नहीं देने वाला हूं.
करण जौहर के पिता के लिए सलमान ने की फिल्म
‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान ने कहा, “जब आपने (करण) मुझसे कहा था कि मैं आपको पैसे नहीं दूंगा, उसके बाद ही मैं फिल्म के लिए राजी हुआ था. मैंने टॉम अंकल (करण के पिता यश जौहर) और उनके बेटे (करण) के लिए ये फिल्म की थी. गेस्ट अपीयरेंस के लिए मैं पैसे नहीं लेना चाहता था, क्योंकि मैंने बहुत सारे गेस्ट अपीयरेंस बिना पैसे के किए हैं. ” सलमान की इस बात पर करण ने कहा, “लेकिन सलमान वो गेस्ट अपीयरेंस नहीं था, 12 दिन का काम था.”
ये भी पढ़ें-
तमाम बंदिशों के बाद भी जेलर 2 ने कुली को दी कड़ी टक्कर, हिंदी वर्जन की फाइनल एडवांस बुकिंग कितनी रही
22 दिन फ्री में काम कर चुके हैं सलमान
करण की इस बात पर सलमान मुस्कुराते हुए कहते हैं, “लेकिन मैंने 22 दिन के गेस्ट अपीयरेंस भी किए हैं.” उनके कहना का मतलब कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म में भी काम किया, जिसमें उनका कैमियो रोल था, लेकिन काम 22 दिनों का था और उन्होंने उसके लिए पैसे नहीं लिए थे. हालांकि, उन्होंने उस पिक्चर का नाम नहीं बताया. सलमान ने कहा कि उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ करण के पिता के सम्मान में की थी और उनके लिए ही पैसे नहीं लिए, क्योंकि उनकी फैमिली के साथ करण के पिता के काफी अच्छे रिश्ते थे. सलमान ने ये भी कहा कि स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही उन्होंने अपना माइंड मेकअप कर लिया था कि अगर ये फिल्म बहुत खराब भी होगी, तो वो भी इसमें काम करेंगे. बॉक्स ऑफिस पर ये पिक्चर ब्लॉकब्सटर रही थी.




