प्रियांश आर्या जैसा कोई नहीं, T20 में 181 रन ठोककर बना डाले ये 5 रिकॉर्ड
प्रियांश आर्या ने तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंद पर 181 रन बनाए. इस धमाकेदार पारी के साथ ही प्रियांश ने एक साथ 5 रिकॉर्ड बनाए हैं.
एक तीर से दो शिकार वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी. प्रियांश आर्या ने भी उसी अंदाज में एक शतक से 5 रिकॉर्ड तोड़े हैं. उन्होंने पहला रिकॉर्ड बनाया है T20 में सबसे बड़ा स्कोर का. प्रियांश के 181 रन, किसी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से निकला T20 में सबसे बड़ा स्कोर है. (Photo: PTI)
प्रियांश आर्या ने 181 रन की तूफानी पारी बतौर कप्तान खेली है. इस लिहाज से T20 में ये किसी भी कप्तान की खेली सबसे बड़ी इनिंग भी है. (Photo: PTI)
प्रियांश आर्या ने 181 रन की पारी SMAT 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में खेली. ये इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी इनिंग है. (Photo: PTI)
प्रियांश आर्या की पारी में 19 छक्के शामिल रहे, जो कि एक T20 मैच लगाए सबसे ज्यादा छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. प्रियांश से पहले फिन एलेन ने भी 2025 में खेली अपनी इनिंग में 19 छक्के जमाए थे. (Photo: PTI)



