‘पक पक पकाक’ के ‘भूत्या’ को ‘सालू’ का आखिरी सलाम, नाना पाटेकर की याद में भावुक हुईं नारायणी शास्त्री
'पक पक पकाक' फिल्म में नाना पाटेकर संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री उन्हें यादकर भावुक हो गईं. नाना के निधन के 5 दिन बाद उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर दर्द बयां किया है.
Narayani Shastri Remember Nana Patekar: भारतीय सिनेमा के दिग्गज और हरफनमौला एक्टर नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गहरा सन्नाटा है. 8 अक्टूबर 2026 को नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद सिनेमा जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी. नाना के निधन के बाद से ही बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के तमाम दिग्गज कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं. अब नाना के जाने के पांच दिन बाद उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘पक पक पकाक’ की मुख्य एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने एक बेहद भावुक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है. नारायणी शास्त्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाना पाटेकर की पुरानी यादों को संजोते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसे देखकर फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं.
शेयर किए गए वीडियो में नारायणी शास्त्री नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए काफी भावुक नजर आईं. नम आंखों से उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले नाना पाटेकर हम सबको छोड़कर चले गए. उनके जाने के बाद उनके बारे में कुछ लिखना या कैमरे के सामने बोल पाना बिल्कुल आसान नहीं है. मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मेरा खुद का बहुत बड़ा पर्सनल नुकसान हुआ है. नाना के बारे में मैं क्या और कितना बोलूं? उनके बारे में कहने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं. एक इंसान के रूप में नाना पाटेकर बेहद खास और अलग थे. बेहद सच्चे, दयालु और अपनी पूरी जिंदगी में मैं जितने भी अच्छे लोगों से मिली हूं, उनमें नाना सबसे बेहतरीन इंसान थे.” नारायणी शास्त्री के इस वीडियो पर फैंस और इंडस्ट्री के लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
‘भूत्या’ और सालू की वो यादगार केमिस्ट्री
नाना पाटेकर और नारायणी शास्त्री ने दिवंगत निर्देशक गौतम जोगलेकर की सुपरहिट फिल्म ‘पक पक पकाक’ में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने जंगल में रहने वाले एक रहस्यमयी और नेक दिल इंसान ‘भूत्या’ का यादगार किरदार निभाया था, जबकि नारायणी शास्त्री ने गांव की लड़की ‘साळू’ (सालू) की भूमिका निभाई थी. फिल्म में नाना पाटेकर की दमदार डायलॉग डिलीवरी, बाल कलाकार सक्षम कुलकर्णी के साथ उनकी नोक-झोंक और नारायणी शास्त्री के साथ उनके सीन आज भी दर्शकों के जेहन में पूरी तरह ताजा हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
खौफ से खेलेंगी कृति सेनन, मैडॉक की अगली हॉरर फिल्म के लिए कर दी हां
भारत में CJP के प्रोटेस्ट की अमेरीका से हो रही फंडिंग? सिंगर मैरी मिलबेन ने किया बड़ा दावा
सह-कलाकारों के दिलों में बसते हैं नाना पाटेकर
इस फिल्म ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का दिल जीता था. नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में नायक, खलनायक और हास्य हर तरह के जॉनर में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई थी. पर्दे पर वे जितने सख्त और आक्रामक नजर आते थे, असल जिंदगी में वे उतने ही दरियादिल और संवेदनशील इंसान थे. नारायणी शास्त्री का यह भावुक ट्रिब्यूट साबित करता है कि नाना ने अपने सह-कलाकारों के दिलों पर कितनी गहरी छाप छोड़ी है.




