भजन क्लबिंग कार्यक्रम में PM ने बजाई खंजरी, हनुमान अंश के साधु तिवारी ने भी गाया गाना

भजन क्लबिंग कार्यक्रम में PM ने बजाई खंजरी, हनुमान अंश के साधु तिवारी ने भी गाया गाना

दिल्ली के दीनदयाल पार्क में दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया. जिसमें पीएम मोदी के साथ ही हनुमान अंश की टीम भी पहुंची और समां बांध दिया.

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई जा रही है. जिसके लिए दिल्ली के दीन दयाल पार्क में भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए. वहीं, इस वक्त सबसे चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम ने भी प्रोग्राम में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए. जहां पीएम मोदी कुर्सी पर बैठे खंजरी बजाते नजर आए. तो वहीं ‘हनुमान अंश’ के सिंगर साधु तिवारी ने अपनी आवाज का जादू चलाया.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मंच पर हनुमान अंश के चर्चित सिंगर साधु तिवारी ने फिल्म का लोकप्रिय भक्ति गीत जब जिद पर आ गई पार्वती गाते नजर आए हैं. जैसे ही गाने की शुरुआत हुई, पीएम मोदी पूरे ध्यान से भजन सुनते नजर आए. कार्यक्रम की सामने आई तस्वीरों में वह खंजरी बजाकर भजन की धुन पर थाप देते और संगीत का आनंद लेते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें: मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बोले- वो अपने पीछे

पीएम मोदी ने बजाई खंजरी

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई जा रही है. इसी मौके पर हुए कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है. भक्तिमय माहौल में पीएम मोदी भी कलाकारों की परफॉर्मेंस का आनंद लेते नजर आए हैं. कई तस्वीरों में पीएम मोदी खंजरी बजाते हुए नजर आए हैं और भजन गुनगुनाते दिखाई दिए.

हनुमान अंश के डायरेक्टर ने भी किया परफॉर्म

कार्यक्रम में हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता. उन्होंने मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया. जिसे सुन न सिर्फ पीएम मोदी बल्कि कार्यक्रम में आए GenZ भी भक्तिमय हो गए.

जब जिद पर आ गई पार्वती गाने वाले साधु तिवारी कौन हैं?

हनुमान अंश के गाने जब जिद पर आ गई पार्वती को अपनी आवाज देने के साथ-साथ इसके बोल और संगीत भी साधु एस. तिवारी ने तैयार किए हैं. इस गाने के बाद साधु तिवारी भक्ति संगीत के क्षेत्र में एक नए चेहरे के तौर पर चर्चा में आए हैं. गाने में भगवान शिव और माता पार्वती की कहानी को आसान शब्दों और देसी अंदाज में पेश किया गया है.

गाने को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. खुद साधु तिवारी भी बता चुके हैं कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह गाना इतनी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाएगा. गाने की सादगी और भक्ति से जुड़े अंदाज ने इसे दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More