ट्रेडिशनल आउटफिट में शहनाज गिल नेढाया कहर, फैंस भी हुए लुक पर फिदा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही अपने लुक से फैंस का दिल जीतती रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल आउटफिट में तस्वीरें डाली हैं, जिसे देख फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं.
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी खूबसूरती तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने जो लुक शेयर किया है वो काफी कमाल का है, जिस देख फैंस भी फिदा हो गए हैं.
शहनाज की हर पोस्ट पर भर-भरकर लाइक्स और कमेंट्स आते हैं. इन तस्वीरों को देख कर भी फैंस कमेंट्स में हार्ट इमोजी भेज रहे हैं. तो वहीं, कुछ फैंस ने शहनाज को सबसे खूबसूरत बता दिया है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं.
वहीं, हाल ही में शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म 'सिंह वर्सेस कौर 2' भी रिलीज हुई है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल नजर आए. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया.



