जितना फुटेज चाहिए था, मिल गया उनको…एकम बावा पर भड़कीं रीति तिवारी, बोलीं- लीगल एक्शन शुरू हो गया है

जितना फुटेज चाहिए था, मिल गया उनको…एकम बावा पर भड़कीं रीति तिवारी, बोलीं- लीगल एक्शन शुरू हो गया है

Rhiti Tiwari On Ekam Bawa: रीति तिवारी बिग बॉस 20 से एविक्ट हो चुकी हैं. वो कई इंटरव्यू दे रही हैं और शो का अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. इस बीच रीति एकम बावा पर भी भड़कीं हैं.

ये भी पढ़ें: Monster: अब दो-दो खूंखार विलेन्स से पंगा लेंगे सलमान खान, मॉन्स्टर में हुई इस एक्टर की एंट्री, एक्शन का लगेगा तड़का

एकम बावा पर भड़कीं रीति तिवारी

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में रीति ने कहा कि, सबसे पहले, बहुत आसानी से और सुविधाजनक तरीके से ये सब तब कहा गया, जब मैं अपने लिए बोल भी नहीं सकती थी और इस पर जवाब भी नहीं दे सकती थी. मैं उस वक्त घर के अंदर थी. इस शख्स के लिए यह बहुत सुविधाजनक समय था.

लीगल एक्शन शुरु हो गया है

रीति ने आगे कहा कि वह अब इस मुद्दे को और तूल नहीं देना चाहतीं, क्योंकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस इंसान को जितने दो-तीन दिन की फेम और फुटेज चाहिए थी, वो उसे मिल चुकी है. मैं अब इस मुद्दे को और एंटरटेन नहीं करना चाहती. उचित कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है”.

रीति और उनकी मां पर एकम बावा ने लगाया था आरोप

रीति के व्यवहार पर सवाल उठाने के अलावा, एकम बावा ने सिंगर और उनकी मां रानी तिवारी पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया. पंजाबी सिंगर का दावा है कि वह 2020 से 2025 के बीच मां-बेटी के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे. उन्होंने बताया कि 2020 से 2022 तक वह रानी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे. एकम के मुताबिक, उन्होंने फरवरी 2022 में रीति की मां से शादी की थी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More