‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’…फेम मोहसिन खान ने तमन्ना संग किया निकाह, शेयर किया वीडियो
टीवी एक्टर मोहसिन खान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तमन्ना संग निकाह कर लिया है. इसकी वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
Mohsin Khan Nikah: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान इस वक्त चर्चा में आ गए हैं. दरअसल एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तमन्ना संग निकाह कर लिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह की एक वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमें शादी की रस्मों की झलकियां देखने को मिली हैं. वीडियो सामने आते है सोशल मीडिया पर छा गया है और कोई एक्टर को बधाई दे रहा है. बता दें कि, एक्टर ने 3 अक्टूबर को शादी की है.
बता दें कि, मोहसिन खान ने इससे पहले तमन्ना संग सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था. तब से फैंस एक्टर की शादी का इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली मोहसिन ने निकाह कर लिया है. एक्टर ने अपनी वेडिंग का काफी इंटिमेट रखा है.
ये भी पढ़ें: हमें पाकिस्तान के मुसलमान खराब लगते हैं, दुबई के अच्छेमीका सिंह ने उठाया सवाल, पड़ोसी मुल्क से लगाव की वजह भी बताई
मोहिसन खान ने कर ली शादी
मोहसिन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उनके निकाह की झलक दिखाई गई है. जिसमें तमन्ना दुल्हन बनी पर्दे के पीछे बैठी हैं और साइन करने के बाद मोहसिन अपनी दुल्हन का घुंघटा उठाते हैं. इस दौरान दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए, जो उन पर काफी जच रहा था. निकाह करने के बाद मोहसिन और तमन्ना स्टेज पर एक दूसरे को रिंग भी पहनाते नजर आए हैं.
View this post on Instagram
इसके बाद वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि तमन्ना अपना लुक चेंज करती हैं और आफ्टर पार्टी के लिए तैयार होती हैं. इस इवेंट के लिए तमन्ना ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना है. हैवी जुलरी और मेकअप के साथ तमन्ना काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, मोहसिन की बात करें तो एक्टर ने व्हाइट कलर का टक्सीडो वियर किया है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं.
मेहंदी सेरेमनी का वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि, मोहसिन खान ने अपनी शादी के हर फंक्शन को काफी एंजॉय किया है. वैसे तो एक्टर ने अब तक बाकी फंक्शन के वीडियो या फोटो शेयर नहीं किए हैं. लेकिन उनके फैन क्लब लगातर वीडियोज शेयर कर रहे हैं. फैन कल्ब ने एक्टर की मेहंदी का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी होने वाली दुल्हन संग डांस करते नजर आए हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
मोहसिन खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, मोहसिन खान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक के किरदार के लिए काफी फेमस हुए थे. इस शो में उनके अपोजिट शिवांगी जोशी थी. कई सालों तक शिवांगी तक भी उनका नाम जुड़ता रहा. हालांकि, कभी भी दोनों ने इसे ऑफिशियल नहीं किया. इसके अलावा एक्टर ने ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘ड्रीम गर्ल- एक लड़की दीवानी सी’, और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया है. वह OTT पर ‘जब मिला तू’ वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.




