Bigg Boss 20: पहले बोला ‘बहन’ अब Scout को लव गिल से हुआ प्यार? इशारों-इशारों में कह दी दिल की बात

Bigg Boss 20: पहले बोला ‘बहन’ अब Scout को लव गिल से हुआ प्यार? इशारों-इशारों में कह दी दिल की बात

Bigg Boss 20: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 20 इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. शो में गेमर स्काउट ओपी भी नजर आ रहे हैं. एक एपिसोड में स्काउट ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 दिन पर दिन और इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है. घर में 2 ग्रूप बन गए हैं. पहला ग्रूप यंग डीएसए, आसिफ खान, आम्रपाली दूबे, स्काउट ओपी और लव गिल का है. इस ग्रूप में लव स्काउट के साथ काफी मस्ती-मजाक करती नजर आती हैं. शुरुआत में तो स्काउट ने लव को अपनी बहन का दर्जा दिया. लेकिन अब यूट्यूबर ने एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ने यंग के सामने लव के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है. जिसके बाद उनकी ये क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी सी वायरल हो गई है.

स्काउट ने साइन लेंगवेज में यंग से कहा कि अब उनके दिल में लव के लिए फीलिंग आने लगी है, जिसे सुन यंग भी कहते हैं कि तू दूसरे रस्ते पर जा रहा है. स्काउट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी को लेकर चिंता दिखाने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई छोड़कर हिमाचल शिफ्ट हो रहे यामी गौतम-आदित्य धर? टीम ने बताई सच्चाई

स्काउट ने कही दिल की बात

दरअसल, हालिया एपिसोड में स्काउट ओपी और युंग DSA लव के साथ अपने रिश्ते और बॉन्डिंग को लेकर बात कर रहे थे. इसी दौरान बातचीत फीलिंग्स की तरफ मुड़ गई. स्काउट ने कुछ बातें साइन लैंग्वेज में समझाईं और ऐसा लगा कि वह लव के लिए फीलिंग्स डेवलप होने की बात कह रहे हैं. इस पर युंग ने उनसे पूछा, ‘तेरा रास्ता बदल रहा है क्या?’ स्काउट ने जवाब दिया, ‘नहीं पता’. इसके बाद स्काउट ने लव के साथ अपने रिश्ते को एक अलग तरीके से समझाया. उन्होंने कहा, ‘Sister से पहले फ्रेंड होता है ना आदमी,’ जिससे ऐसा लगा कि वह लव को बहन मानने से पहले अपना दोस्त मानते हैं. इतना ही नहीं, स्काउट ने ये भी कहा है कि,जब लव गुल्लू एक साथ होते हैं तो उन्हें जलन होती है.