करिश्मा कपूर की ड्रेस पर सलमान खान ने जताई थी आपत्ति, शूटिंग करने से कर दिया था मना

करिश्मा कपूर की ड्रेस पर सलमान खान ने जताई थी आपत्ति, शूटिंग करने से कर दिया था मना

सलमान खान और करिश्मा कपूर बीते दिन 'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में नजर आए हैं. इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के एक गाने के दौरान का किस्सा शेयर किया है.

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और करिश्मा कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं. अब सालों बाद सलमान और करिश्मा फिर से एक साथ नजर आए हैं, लेकिन किसी फिल्म में नहीं बल्कि करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में. इस शो में सलमान और करिश्मा ने कई राज खोले हैं और एक साथ काम करने के दौरान के कई किस्से भी शेयर किए हैं. इसी में से एक किस्सा है, जब सलमान ने करिश्मा के कपड़ों देखकर शूटिंग करने से ही मना कर दिया था.

जी हां, कॉफी विद करने में स्टार्स ने इस बात का खुलासा किया है. करण के शो के पहले एपिसोड का आगाज सलमान खान के साथ हुआ है. इसके बाद भाईजान को सरप्राइज देने के लिए करिश्मा कपूर ने भी शो में एंट्री ली. इस दौरान दोनों स्टार्स ने अपनी फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे का किस्सा बताया है.

करिश्मा के कपड़े सलमान को नहीं आए थे पसंद

फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच एक आउटफिट को लेकर बहस हो गई थी. करिश्मा ने बताया, हमारे बीच काफी लड़ाइयां भी होती थीं. फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे के दौरान एक खास आउटफिट था. मैं अपने लुक और फैशन को लेकर काफी एक्साइटेड थी और उसे पर्दे पर शानदार बनाना चाहती थी. लेकिन सलमान ने मुझसे पूछा, तुमने ये क्या पहना है? मैंने कहा, क्या? मैंने इस आउटफिट पर इतनी मेहनत की है. तुम्हारा क्या मतलब है? इसके बाद करिश्मा ने सलमान की नकल करते हुए बताया कि उन्होंने कहा था, मैं तुम्हारे इस लुक में तुम्हारे साथ यह शॉट नहीं दूंगा.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

डेविड धवन से की थी करिश्मा ने शिकायत

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन के पास जाकर शिकायत करनी पड़ी थी. उन्होंने कहा, मैं डेविड जी के पास गई और उनसे कहा कि सलमान खान मुझे यह आउटफिट नहीं पहनने दे रहे हैं. प्लीज, आप उनसे बात कीजिए. इस पर करण जौहर ने पूछा कि क्या सलमान को उनकी ड्रेस ज्यादा बोल्ड लग रही थी? करिश्मा ने जवाब दिया कि ड्रेस काफी छोटी, ट्रांसपेरेंट और शरीर से चिपकी हुई थी.

सलमान ने दिया ये जवाब

इसके बाद सलमान ने इस पूरे किस्से को समझाते हुए बताया कि उन्हें करिश्मा की ड्रेस के छोटा होने से कोई परेशानी नहीं थी, बल्कि डांस करते समय ड्रेस ऊपर खिसक जाती थी. उन्होंने अपनी जांघ की ओर इशारा करते हुए कहा कि ड्रेस ऊपर तक आ जाती थी. सलमान ने बताया कि वह हर टेक से पहले करिश्मा को ड्रेस नीचे करने के लिए कहते थे, क्योंकि उनका आउटफिट काफी ट्रांसपेरेंट भी था.

सलमान ने कहा कि वह हर शॉट से पहले करिश्मा से कहते थे, इसे नीचे करो. उनकी हेयरस्टाइलिस्ट और टीम भी इस बात का ध्यान रखती थी. सलमान की बात सुनकर करिश्मा ने उन्हें टोकते हुए कहा, बस करो, बकवास मत करो. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि सलमान उस समय उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव थे.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More