शुरू से शुरू करते हैं…सलमान खान ने YouTube पर किया डेब्यू, सामने आया मजेदार वीडियो
सलमान खान के फैंस के लिए गुडन्यूज है. भाईजान बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब यूट्यूब पर भी आ गए हैं. सलमान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसकी जानकारी बड़े मजेदार अंदाज में दी है.
Salman Khan Youtube Channel: सलमान खान ने ऑफिशियली यूट्यूब की दुनिया में कदम रख दिया है. एक्टर ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को अपना खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसका ऐलान खुद भाईजान ने किया है. अब फैंस को फिल्मों, टीवी शोज और सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा भी सलमान से जुड़ी अपडेट्स देखने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म मिल गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना बढ़ गई है.
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इस नए चैनल की जानकारी दी. इसके साथ उन्होंने एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह अंग्रेजी के अल्फाबेट सुनाते हुए अपने चैनल के बारे में बताते नजर आए हैं. उनके मैसेज से साफ है कि इस चैनल पर सिर्फ एक तरह का कंटेंट नहीं, बल्कि कई अलग-अलग चीजें देखने को मिल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: वो कैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूंशहनाज गिल ने बिग बॉस 20 में माही विज को किया सपोर्ट
सलमान खान का यूट्यूब चैनल
सलमान खान ने चैनल लॉन्च करने की जानकारी देते हुए लिखा, शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल YouTube चैनल. A से Z तक सब यहां मिलेगा. खास बात यह है कि चैनल लॉन्च होने के करीब एक घंटे के अंदर ही इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है.

सलमान के चैनल पर पहले से मौजूद हैं शॉर्ट्स
सलमान खान ने अपने यूट्यूब चैनल के बायो में खुद को फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर और मानवतावादी बताया है. उनके चैनल के बायो में लिखा है, फिल्म एक्टर. कलाकार. पेंटर. मानवतावादी. यह मेरा आधिकारिक चैनल है. चैनल लॉन्च के समय इस पर 10 शॉर्ट्स वीडियो मौजूद थे. शुरुआती वीडियो छोटे और हल्के-फुल्के अंदाज के हैं. फिलहाल सलमान ने यह नहीं बताया है कि वह अपने चैनल पर किस तरह के वीडियो पोस्ट करेंगे और उनका कंटेंट शेड्यूल क्या होगा.
हालांकि, चैनल लॉन्च होते ही फैंस के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में उन्हें यहां क्या देखने को मिलेगा. माना जा रहा है कि सलमान अपने शूटिंग के अनुभव, फिल्मों के सेट के पीछे की झलकियां, पर्सनल अपडेट्स और प्रमोशनल वीडियो शेयर कर सकते हैं. इसके जरिए फैंस को उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी चीजें भी देखने को मिल सकती हैं, जो आमतौर पर फिल्मों या टीवी शोज के जरिए सामने नहीं आतीं.




