वो कैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूं…शहनाज गिल ने ‘बिग बॉस 20’ में माही विज को किया सपोर्ट
शहनाज गिल 'बिग बॉस' में नजर आई थीं. इस शो ने उन्हें काफी फेम दिया. अब एक्ट्रेस ने बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट्स माही विज को सपोर्ट दिखाया है और कहा है कि वो उनके साथ हमेशा खड़ी रहेंगी.
Shehnaaz Gill Supoort Mahhi Vij: शहनाज गिल आज एक किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक वक्त था जब वो बिग बॉस 13 के घर में एंटर हुई थीं, तब उन्हें कोई नहीं जानता था. पंजाब से आई शहनाज ने बिग बॉस में अपने चुलबुले और साफ दिल से सभी का दिल जीता और हर किसी को अपना फैन बना लिया. आज शहनाज बॉलीवुड में कई फिल्में कर रही हैं और एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. इस बीच शहनाज ने बिग बॉस का अपना वो समय याद किया है, जब उनके पास कपड़े नहीं थे और माही विज ने उनके लिए कपड़े भेजे थे.
शहनाज गिल ने यही दौर याद करते हुए अब माही विज को सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि वो बिग बॉस नहीं देख रही हैं, लेकिन उनका पूरा सपोर्ट माही विज के लिए है. शहनाज ने ये भी बताया कि, माही आज जहां हैं वहां से वो भी गुजर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: अहान पांडे की बहन अलाना की बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचीं अनीत पड्डा, इनसाइड वीडियो हुआ वायरल
शहनाज का माही को सपोर्ट
शहनाज गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैं बिग बॉस 20 नहीं देख रही हैं. इसलिए मुझे नहीं पता की माही अच्छा खेल रही है या बुरा. लेकिन फिर भी मैं उसे सपोर्ट कर रही हैं. मैं भी उसी प्लेटफॉर्म पर थी जहां आज माही है और मुझे याद है कि वो कितना मुश्किल था. एक समय तो ऐसा था जब मेरे पास कपड़े तक नहीं थे. उस वक्त माही मेरे लिए आगे आई थी और मुझे सपोर्ट किया था.
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- जब मैं हंसती थी, तब वो मेरे साथ हंसी और जब मैं रोई तो वो मेरे साथ रोई भी. वो बहुत ही सच्ची और अच्छे दिल वाली इंसान है और मैनें उसका वो साइड देखा भी है. यही वजह है कि वो शो में जैसा भी खेले मैं हमेशा माही को ही सपोर्ट करूंगी.

बिग बॉस 13 में नजर आई थीं शहनाज
बता दें कि शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. इस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे. शो में सिद्धार्थ और शहनाज की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आई थी. शहनाज ने भले ही शो नहीं जीता था लेकिन फैंस का दिल जरूर जीत लिया था. एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं. एक्ट्रेस की पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेस कौर’ भी हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें वो गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आईं.




