सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को 27 की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर, सालों बाद बताया कैसा था वह दौर

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को 27 की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर, सालों बाद बताया कैसा था वह दौर

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने सोहा अली खान के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि, 27 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था, जो उनके लिए सबसे मुश्किल दौर था.

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ज्वेलरी डिजाइन और टैरो रीडर हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब सबा ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बताया है, जब वो ब्रेन ट्यूमर का शिकार हुई थीं. सबा ने खुलासा किया है कि 27 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था. अपनी बहन सोहा के साथ बातचीत के दौरान सबा ने बताया कि एक दिन अचानक वह बेहोश हो गई थीं. इसके बाद जब उनका एमआरआई (MRI) कराया गया, तो रिपोर्ट में ऐसी बात सामने आई, जिसने उन्हें हैरान कर दिया था.

सबा के मुताबिक, रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों को पहले कोलॉइड सिस्ट होने का शक हुआ था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें एक बेनाइन ट्यूमर है, यानी ऐसा ट्यूमर जो कैंसर नहीं होता. वो दौर सबा के लिए बेहद मुश्किल था, जिसका खुलासा उन्होंने अब किया है.

ये भी पढ़ें: निधन से पहले नाना पाटेकर ने किया था हेमा मालिनी को फोन, एक्ट्रेस ने बताया क्यों नहीं हो पाई थी बात

अचानक बेहोश हो गई थीं सबा

सबा पटौदी ने बताया कि यह सब बहुत अचानक हुआ. इससे पहले मुझे कोई लक्षण नहीं थे और न ही ऐसी कोई समस्या थी, जिसके बारे में मुझे लगता कि इसकी वजह से ऐसा हुआ. एक दिन मैं बाहर गई थी और मुझे लगा कि मेरे पेट में कुछ गड़बड़ है. मेरा पेट हमेशा से ही थोड़ा संवेदनशील रहा है. मुझे लगा कि शायद मैंने कुछ ऐसा खा या पी लिया है, जो मुझे सूट नहीं किया. तभी मैं अचानक बेहोश हो गई.

सबा के मुताबिक, बेहोश होने के बाद उन्हें पूरी तरह सामान्य होने में करीब 20 से 25 मिनट लगे. इसके बाद उन्होंने एमआरआई टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट ने उन्हें चौंका दिया. उन्होंने कहा, 27 साल की उम्र में मेरे साथ जो हुआ, उसकी मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. यह सब बिना किसी चेतावनी के अचानक हुआ.

ब्रेन सर्जरी की बात सुनकर टूट गई थीं सबा पटौदी

सबा के लिए 27 साल की उम्र में यह बात स्वीकार करना आसान नहीं था कि उन्हें ब्रेन सर्जरी करवानी पड़ेगी. उन्होंने कहा, अचानक ऐसा लगता है, जैसे जिंदगी थम गई हो, क्योंकि इसके बाद कुछ भी सामान्य नहीं लगता. सबा ने आगे बताया कि उस दौरान वह काफी भावुक हो गई थीं. कई बार उन्हें बिना किसी वजह के अचानक रोना आ जाता था.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More