Nana Patekar: अपनी 90% कमाई दान कर देते थे नाना पाटेकर, एक्टर को याद कर भावुक हुए रजा मुराद

Nana Patekar: अपनी 90% कमाई दान कर देते थे नाना पाटेकर, एक्टर को याद कर भावुक हुए रजा मुराद

Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन से हर कोई सदमे मे हैं और एक्टर को याद कर भावुक हो रहा है. अब रजा मुराद ने नाना संग तस्वीर शेयर कर उनके साथ बिताए पलों को याद किया है.

Nana Patekar:हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनके जाने से हर कोई सदमे हैं और एक्टर को याद कर भावुक हो रहा है. एक्टर रजा मुराद ने भी नाना को याद किया है और उनकी दरियादली का किस्सा भी बताया है. रजा मुराद ने कहा है कि नाना पाटेकर एक दरियादिल औ दूसरों की मदद करने वाले इंसान थे. उन्होंने याद किया कि नाना पाटेकर जरूरतमंद किसानों और कम पैसे में काम करने वाले मराठी थिएटर कलाकारों की मदद किया करते थे.

इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद नाना हमेशा जमीन से जुड़े रहे. दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए रजा मुराद ने उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि वह हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर नाना पाटेकर के माटुंगा स्थित घर जाया करते थे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में लव गिल से भिड़ गईं कनिका मान, आम्रपाली ने किया दोस्त को सपोर्ट, घर में मचा बवाल

नाना को याद कर भावुक हुए रजा मुराद

रजा मुराद ने अपने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर संग एक तस्वीर पोस्ट की है. इसके साथ लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. इसमें एक्टर ने नाना को करते हुए लिखा, “मैं हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर नाना पाटेकर के माटुंगा वाले घर जाया करता था. हालांकि, इस साल मैं उनसे मिलने नहीं जा सका, क्योंकि उन्होंने गणेश चतुर्थी अपने पुणे स्थित फार्महाउस पर मनाई थी. वह पर्दे पर जितने शानदार और दमदार अभिनेता थे, असल जिंदगी में भी उनका व्यक्तित्व उतना ही बड़ा था.”

View this post on Instagram

A post shared by Raza Murad (@razamurad1950)

90 प्रतिशत कमाई कर देते थे दान

नाना पाटेकर को ‘शेर दिल इंसान’ बताते हुए रजा मुराद ने उनके समाजसेवा से जुड़े कामों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि , “वह शेर दिल इंसान थे, जो अपनी कमाई का 90 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंद किसानों और कम पैसे में काम करने वाले मराठी रंगमंच के कलाकारों को दान कर देते थे। उनके असमय निधन के साथ ही एक महान दौर का अंत हो गया है.”

रजा मुराद ने आगे कहा कहा, “नाना पाटेकर जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता. वह दिल से एक साधारण गांव के इंसान थे. इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद भी उन पर इसका जरा भी असर नहीं हुआ. वह हमेशा दूसरों की तरक्की और उनकी भलाई के लिए जीते थे. भगवान उनकी पवित्र आत्मा को हमेशा शांति दें.”

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More