एक साल के लिए पोस्टपोन हुई श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 3’, कब रिलीज होगी? विकी कौशल की ‘महावतार’ पर भी अपडेट

एक साल के लिए पोस्टपोन हुई श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 3’, कब रिलीज होगी? विकी कौशल की ‘महावतार’ पर भी अपडेट

फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया कि श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 3' 2027 में नहीं बल्कि 2028 में रिलीज होगी. उन्होंने विकी कौशल की फिल्म 'महावतार' पर भी अपडेट दिया है.

Shraddha Kapoor Stree 3 Udpate: साल 2024 में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव के फैंस को ‘स्त्री 3’ का इंतजार है. ये फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि, अब ऐसी खबर है कि ये पिक्चर तय डेट पर रिलीज नहीं होगी. ‘स्त्री 3’ 2028 के लिए पोस्टपोन हो चुकी है. प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने खुद ये जानकारी शेयर की है.

‘स्त्री 3’ के पोस्टपोन होने की वजह विकी कौशल की फिल्म ‘महावतार’ है, जिसमें वो भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का रोल कर रहे हैं. दोनों ही फिल्मों को अमर कौशिक ही डायरेक्ट कर रहे हैं. पहले वो ‘महावतार’ का काम खत्म करेंगे. उसके बाद ‘स्त्री 3’ की शूटिंग शुरू होगी. दिनेश विजान का कहना है कि ‘स्त्री 3’ साल 2028 में स्वतंत्रता दिवस पर या फिर क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. यानी एक साल के लिए फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है.

‘स्त्री 3’ की राइटिंग का काम खत्म

दिनेश विजान ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, “‘स्त्री 3’ 2028 में आएगी.” उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा, “अगर मैं ज्यादा बोलूंगा तो वो (अमर कौशिक) मुझसे नाराज हो जाएंगे, क्योंकि उन्होंने हाल ही में स्क्रिप्ट का काम खत्म किया है. उन्हें लगता है कि मैं बहुत ज्यादा स्पॉइलर दे देता हूं, लेकिन आपको वो सब कुछ मिलेगा जो आपको पसंद आया है. हालांकि, कहानी कहां से शुरू होगी और कहां खत्म होगी, ये एक बड़ा सरप्राइज होगा. इसलिए मुझे लगता है कि ये 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस डे पर एक अच्छा तोहफा हो सकता है.”

ये भी पढ़ें-

कौन हैं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर, जो राजकुमार राव की प्रहार में बने अजमल कसाब, टीवी से OTT तक जलवा

इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी साउथ की ये फिल्में और सीरीज

कब शुरू होगी ‘महावतार’ की शूटिंग?

दिनेश विजान ने अपनी बात जारी रखते हुए ये भी अपडेट दिया कि अमर कौशिक जनवरी 2027 में विकी कौशल की फिल्म ‘महावतार’ को डायरेक्ट करेंगे. उसके बाद ‘स्त्री 3’ पर काम शुरू होगा. दिनेश विजान बोले, “अमर कौशिक ‘स्त्री’ और पूरी हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी का सबसे अहम हिस्सा हैं. वो जनवरी के आखिर में हमारी सबसे बड़ी फिल्म डायरेक्ट करेंगे, जो भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित है और जिसका नाम ‘महावतार’ है. वो जून में उसका काम पूरा कर लेंगे और अगले साल के आखिर में हम शूटिंग शुरू कर देंगे (स्त्री 3 की).” बता कें दि दोनों ही फिल्मों को दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More