‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस दिन होगा खत्म, स्मृति ईरानी के शो की जगह लेगा ये सीरियल
साल 2000 से 2008 तक चले हिट टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सीजन 2 पिछले साल शुरू हुआ था. अब इस सीरियल का दूसरा सीजन भी खत्म हो रहा है. 10:30 बजे के स्लॉट पर शुरू हो रहा है ये नया सीरियल.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ऑफ एयर होने वाला है. इस चर्चित टीवी सीरियल का आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को टेलिकास्ट किया जाएगा. नॉस्टेलजिया से भरे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सीजन 2 की शुरुआत पिछले साल 29 जुलाई को हुई थी. शो ने टीवी पर आते ही टीआरपी में कमाल कर दिया था और कई हफ्तों तक ये नंबर 1 की पोजिशन पर काबिज़ रही थी.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ ने ऑन एयर होने के बाद टीवी की दुनिया के कई बड़े सीरियल्स को चुनौती दी. पिछले कई महीनों से मिहीर का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय शो में नज़र नहीं आ रहे थे, हालांकि उनकी वापसी के बाद फिर से शो ट्रैक पर आया था और लोगों को पसंद भी आ रहा था. दर्शकों को उम्मीद थी कि ये टीवी शो इस साल के अंत तक चलेगा, पर ऐसा नहीं होगा. इसका सफर टीवी की दुनिया में खत्म होने वाला है.
किस ट्रैक पर खत्म होगा शो?
इस वक्त जो ट्रैक चल रहा है, उसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे करण (हितेन तेजवानी) को जब पता चलता है कि नंदिनी ने पार्थ की हत्या की है तो वो उसे तलाक देने का फैसला करता है. वहीं तुलसी सबको बताती है कि ये नंदिनी की जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला था. इसके अलावा ये भी दिखाया जा रहा है कि शो में अनुमप कपाड़िया (अमन वर्मा) और मिहीर एक दूसरे के करीब आ रहे हैं और बिज़नेस और फैमिली के बारे में चर्चा कर रहे हैं. शो का अंत सिड (हर्षित जोशी) और समायरा (आंचल सोनी) की शादी के बाद होगा.
ये सीरियल लेगा क्योंकि..2 की जगह
स्टार प्लस पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की जगह एक नया सीरियल शुरू होने वाला है. रात 10:30 बजे का स्लॉट इसी सीरियल को मिलने वाला है. इसका कुछ दिनों पहले फर्स्ट टीजर भी जारी किया गया है. इस टीवी सीरियल का नाम ‘अप्सरा’ है.
View this post on Instagram
प्रोड्यूसर मुक्ता धोंड का ये शो एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है, जिसमें दिव्य अमृत की तलाश दिखाई जाएगी. इस टीवी शो में समीक्षा जायसवाल, अनुष्का मरचंदे, अदा खान, अविका गौर और मोना वासु जैसे कलाकार नज़र आएंगे.




