Upcoming Movies: पीरियड ड्रामा से हॉरर-कॉमेडी तक, 2 दिन में आ रहीं 4 धाकड़ फिल्में, दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा
थिएटर्स में 15 और 16 तारीख को 4 बड़ी फिल्में आ रही हैं. इसमें रजनीकांत की जेलर 2 सबसे बड़ी फिल्म है. वहीं 16 को तीन फिल्में आ रही हैं. इसमें विजय देवरकोंडा की राणाबाली भी शामिल है.
List of Upcoming Movies Releases: सिनेमाघरों में आने वाले हफ्ते में बड़ा धमाल मचने वाला है. 2 दिनों के अंदर बैक टू बैक 4 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. सारी फिल्में किसी ना किसी बड़े स्टार्स की ही हैं. इसकी शुरुआत 15 तारीख को मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 से हो जाएगी. इस फिल्म के बाद 16 तारीख को 3 फिल्में एक साथ दस्तक दे रही हैं. हर फिल्म में कुछ ना कुछ खास है. हर फिल्म में फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा स्कोप नजर आ रहा है. रजनीकांत की जेलर फिल्म को काफी पसंद किया गया था. अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है.
वहीं यामी गौतम ने पिछले कुछ समय से अपनी एक्टिंग स्किल से काफी इंप्रेस किया है. वहीं पिछले कुछ समय से ही हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रुतबा देखने को मिला है. अब यामी गौतम एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के साथ दस्तक देने जा रही हैं. विजय देवरकोंडा एक बड़े हिट की तलाश में हैं जिसकी उम्मीद उन्होंने माइथोलॉजिकल ड्रामा राणाबाली से लगाई हुई है. वहीं स्ट्रीट फाइटर फिल्म के साथ विद्युत जामवाल अपना हॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में हैं. ऐसे में हर फिल्म इस बार अपने अलग उद्देश्य के साथ दिवाली से पहले ही सिनेमाघरोंमें धमाका करने के लिए आ रही है.
रजनीकांत की जेलर 2 से होगी शुरुआत
इस धमाके की शुरुआत रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के साथ हो जाएगी. फिल्म का निर्देसन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा सकती है. इसके अलावा फिल्म को जरूर ही हिंदी ऑडियंस से भी फायदा मिलेगा. और अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा नकारात्मक असर दृश्यम 3 और हनुमान अंश फिल्म पर देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- सनी देओल की अपकमिंग फिल्म Suryaa Ant Se Aarambh Tak का मोशन पोस्टर आउट, नोट कर लें रिलीज डेट
16 अक्टूबर को आ रहीं एक साथ 3 फिल्में
वहीं यामी गौतम की हॉरर-कमेडी फिल्म नई नवेली 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में यामी ने मोहिनी का रोल प्ले किया है. फिल्म में आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ट नजर आएंगी. इसके अलावा 16 अक्टूबर को ही विद्युत जामवाल हॉलीवुड की बड़ी एक्शन फिल्म स्ट्रीट फाइटर के साथ दुनियाभर में अपने टैलेंट का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. भारतीय फैंस के लिए ये भी एक प्राउड मोमेंट होने जा रहा है. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर एक हिट की तलाश में विजय देवरकोंडा एक और दांव खेलने के लिए तैयार हैं. उनकी पीरियड ड्रामा फिल्म राणाबाली रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों की ही पहली फिल्म होगी. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म के जरिए विजय का बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म होता है कि नहीं.




