10 मिनट का मोनोलॉग, एक ही शॉट…टॉम क्रूज ने बताया ‘Digger’ का सबसे मुश्किल सीन

10 मिनट का मोनोलॉग, एक ही शॉट…टॉम क्रूज ने बताया ‘Digger’ का सबसे मुश्किल सीन

अवनीत कौर ने टॉम क्रूज से मुलाकात की है. इस दौरान एक्ट्रेस ने टॉम की अपकमिंग फिल्म Digger के बारे में बातचीत भी की. एक्टर ने इस इंटरव्यू में अपनी फिल्म का सबसे मुश्किल सीन बताया है.

Avneet Kaur Tom Cruise Meeting: अवनीत कौर ने लंदन में फिल्म Digger के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज से खास मुलाकात की है. एक्ट्रेस 23 सितंबर को फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुई थीं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर टॉम क्रूज के साथ हुई बातचीत का वीडियो शेयर किया है. इस दौरान क्रूज ने फिल्म में अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और एक बेहद मुश्किल सीन के बारे में खुलकर बात की है.

अवनीत और टॉम क्रूज ने पहले एक-दूसरे को गले लगाया और फिर बैठकर फिल्म के बारे में बातचीत की है. यह फिल्म ऑस्कर विजेता निर्देशक अलेजांद्रो जी. इनारितु ने बनाई है. बातचीत के दौरान अवनीत ने टॉम से कहा कि उन्होंने उन्हें इससे पहले कभी किसी किरदार में इस तरह नहीं देखा. इसके बाद क्रूज ने बताया कि आखिर Digger का किरदार उनके लिए इतना अलग और खास क्यों था.

ये भी पढ़ें: नई नवेली की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंची यामी गौतम, माथा टेक लिया आशीर्वाद

टॉम क्रूज ने बताया सबसे मुश्किल सीन

टॉम क्रूज ने बताया कि अलेजांद्रो और पूरी टीम के साथ सेट पर हर दिन उनके लिए एक अलग अनुभव था. उन्होंने फिल्म में अपने 10 मिनट लंबे मोनोलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूरा सीन एक ही टेक में शूट किया गया था. अवनीत ने कहा कि यह सीन देखकर वह हैरान रह गई थीं और उन्हें लगा कि टॉम को इस किरदार से काफी गहराई से जुड़ना पड़ा होगा, तभी वह इतनी देर तक लगातार ऐसी परफॉर्मेंस दे पाए.

View this post on Instagram

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

टॉम ने कैसे पूरा किया सीन?

टॉम क्रूज ने समझाया कि इस सीन के लिए किरदार की लय को पकड़ना और हर भावनात्मक बीट को समझना बहुत जरूरी था. उन्होंने कहा कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें पता होता है कि किस जगह किस तरह की परफॉर्मेंस देनी है. उनके मुताबिक, अलेजांद्रो की स्टेजिंग इतनी शानदार थी कि पूरा सीन एक डांस और रिदम जैसा महसूस होता था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस सीन को सिर्फ कुछ ही बार किया था, लेकिन हर बार पूरा सीन एक ही टेक में किया गया.

टॉम ने फिल्म के लिए किए गए अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि कॉमेडी के सही टाइमिंग के साथ-साथ उन्हें एक भारी फैट सूट भी पहनना पड़ता था, जो काफी वजनदार था. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस पूरे अनुभव को करना उनके लिए काफी मजेदार था.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More