‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं यामी गौतम, माथा टेक लिया आशीर्वाद

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं यामी गौतम, माथा टेक लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म नई-नवेली को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है. इस बीच एक्ट्रेस पटना साहिब गुरुद्वारे आशीर्वाद लेने पहुंची हैं.

यामी गौतम की फिल्म नई नवेली जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है. अब फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस पटना पहुंची हैं, जहां उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारे में माटा टेक आशीर्वाद लिया है.

यामी ने गुरुद्वारे में बैठकर प्रार्थना की और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया. फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली है. बता दें कि, पटना में एक इवेंट के दौरान यामी ने 'नई नवेली' की शूटिंग के पहले दिन का मजेदार किस्सा शेयर किया था.

उन्होंने बताया कि 'भाभी तबाही' गाने के लिए उन्हें भांगड़ा से लेकर मूनवॉक तक छह अलग-अलग डांस फॉर्म करने पड़े थे. डायरेक्टर मोहन ने उनसे कहा था कि जो करने में सहज हों, वही करें, लेकिन थोड़ा मूनवॉक जरूर करें.

नई नवेली की बात करें तो, ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में यामी के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, सुनीता राजवार, आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ कई और स्टार्स नजर आएंगे.