‘ये आसान नहीं, देश को आप पर गर्व है’… फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार पर क्या बोले शाहरुख खान?
फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार पर दुनियाभर के फैंस तो रिएक्ट कर ही रहे हैं बल्कि बॉलीवुड के स्टार्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आइए जानते हैं कि शाहरुख खान ने मछार के बारे में क्या कहा है.
Shah Rukh Khan Reaction on Smit Machchhar: 30 सितंबर को फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 में तब अचानक एक हादसा हो गया जब फ्लाइट दुबई से तेल अवीव की उड़ान पर थी. विमान के अंदर सवार करीब 180 यात्रियों की जान हलक पर अटकी थी और इसकी कमान संभाली थी विमान के भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मिथ मछार ने. इस दौरान ही उनके ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला किया. इसके बाद भी मछार ने अपना साहस दिखाया और कॉकपिट का दरवाजा खोला. कुछ यात्रियों ने हम्मामी को काबू में लिया और मछार ने फ्लाइट को सुरक्षित स्थान पर उतारा.
अब इस घटने के बाद स्मित मछार की हर तरफ तारीफ हो रही है. बॉलीवुड से सलमान खान और परेश रावल के बाद अब शाहरुख खान ने भी माछर की तारीफों के पुल बांधे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और उनकी तारीफ की है. आइए जानते हैं किंग खान ने इस रियल हीरो के बारे में क्या कहा है.
शाहरुख खान ने क्या कहा?
शाहरुख खान ने स्मित मछार के बारे में बात करते हुए कहा- ”कैप्टन स्मित मछार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब आप डंटकर खड़े रहे. अपने को भी ऐसी परिस्थिति में मजबूत रखना और लोगों की सेफ्टी का खयाल रखना इतना आसान नहीं होता है. लेकिन यात्रियों की सेफ्टी के लिए आपने ऐसा किया और बताया कि असली कैप्टन क्या होता है. साहस और कर्तव्य का सच्चा प्रदर्शन. आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. भारत को आप पर भरोसा है.”
Captain Smit Machchhar, you stood strong when it mattered the most!! Its not easy to stare adversity in the face and put ones safety on the line but you did just that to protect those onboard and showed us what being a Captain entails. A true display of courage and duty.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 3, 2026
बाकी कलाकारों ने क्या कहा?
इससे पहले परेश रावल ने नाना पाटेकर की फिल्म के डायलॉग एक मच्छर आदमी को… के जरिए स्मित मछार का समर्थन किया. वहीं सलमान खान ने लिखा- कमाल कर दिया पायलट जी, हम सभी आपको सलाम करते हैं. आपके साथ उड़ान भरना हमारे लिए खुशी की बात होगी. वेलडन ब्रो कैप्टन स्मित माछर. इसके अलावा विजय देवरकोंडा और रवि किशन ने भी पायलट स्मित माछर की जमकर तारीफ की.
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने खरीदे 38 करोड़ में तीन अपार्टमेंट्स, कितनी है सैलरी और नेटवर्थ?
अब कैसे हैं स्मित मछार?
स्मित माछर की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की है और उन्होंने खुद अपनी तरफ से बताया है कि वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. उनका शुरुआती इलाज साउदी अरब के तबूक में हुआ और अब उन्हें अबूधाबी के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.




