TV9 Recommendation: ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी है पसंद? ये 5 क्राइम-मिस्ट्री फिल्में भी आपके लिए ही बनी हैं
अगर आपको क्राइम-मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए पांच ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.
5 Best Crime Thriller Mystery Movies: कहते हैं शौक बड़ी चीज है…कोई नई-नई जगहों पर घूमने का शौकीन होता, कोई किताबें पढ़ाने का, तो कई नए-नए व्यंजनों को ट्राय करने का. सब वीकेंड का आनंद अपनी-अपनी पसंदीदा चीजों के अनुसार लेते हैं. कई ऐसे भी हैं, जिनके अंदर सिनेमा को लेकर दीवानगी होती है. और जैसे ही उन सिनेमाप्रेमियों को फुर्सत के पल मिलते हैं, वो ये तलाश करना शुरू कर देते हैं कि इस बार कौन सी फिल्में देखें. उसी तलाश को मुकम्मल करने के लिए TV9 हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है अलग-अलग जॉनर की 5 बेस्ट फिल्में/सीरीज की लिस्ट, ताकि सर्चिंग में आपका ज्यादा समय बर्बाद न हो.
इस हफ्ते TV9 Recommendation में हम आपके लिए लाए हैं क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर की फिल्में. ऐसा इसलिए, क्योंकि सिनेमाघरों में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ दस्तक दे रही है. तो अगर आपको ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी पसंद है, तो आप घर बैठे ओटीटी पर ‘दृश्यम’ के जॉनर (मर्डर-मिस्ट्री) की ही दूसरी फिल्में भी देख सकते हैं. आखिर में हम आपको हमारी इस हफ्ते की नंबर-1 च्वाइस बताएंगे, ताकि अगर आपके पास सिर्फ एक ही फिल्म देखने का समय है तो आप बिना कंफ्यूजन देखने का शुरू कर सकें.
रात अकेली है (2020)
- डायरेक्टर- हनी त्रेहान
- स्टारकास्ट- नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, तिग्मांशु धूलिया
- OTT- नेटफ्लिक्स
- IMDB रेटिंग- 7.2/10
इस फिल्म की कहानी अमीर घराने से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स से जुड़ी हुई है. शादी की रात ही उसकी हत्या हो जाती है. पुलिस मामले की जांच शुरू करती है. जांच के दौरान एक के बाद एक नए-नए राज बाहर आते हैं. परिवार का हर शख्स कुछ न कुछ छिपा रहा होता है.
कहानी (2012)
- डायरेक्टर- सुजॉय घोष
- स्टारकास्ट- विद्या बालन, परमब्रत चट्टोपाध्याय, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- IMDB रेटिंग- 8.1/10
- OTT- प्राइम वीडियो
फिल्म की कहानी कोलकाता पर सेट है. एक गर्भवती महिला अपने लापता पति के तलाश में यहां आती है. शुरुआत में तो सबकुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी काफी मिस्टीरियस हो जाती है. ऐसे-ऐसे ट्विस्ट सामने आते हैं, जिससे ये एक बेहतरीन मिस्ट्री थ्रिलर बन जाती है.
बदला
- डायरेक्टर- सुजॉय घोष
- स्टारकास्ट- अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह
- IMDB रेटिंग- 7.8/10
- OTT- नेटफ्लिक्स
ये फिल्म भी मर्डर केस पर बेस्ड एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जो स्पेनिश फिल्म ‘द इनविजिबल गेस्ट’ का रीमेक है. एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी की हत्या की है. वो एक वकील (अमिताभ बच्चन) की मदद लेती है. धीरे-धीरे इस मामले में नए-नए खुलासे होने लगते हैं. और हर नया खुलासा एक नया सवाल लेकर आता है.
अंधाधुन
- डायरेक्टर- श्रीराम राघवन
- स्टारकास्ट- आयुष्मान खुराना, तब्बू, राधिका आप्टे
- IMDB रेटिंग- 8.2/10
- OTT- जियो हॉटस्टार
अगर आपको हर थोड़ी देर में फिल्म में ट्विस्ट पसंद है, तो आपके लिए ‘अंधाधुन’ एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. एक पियानो प्लेयर जो अंधा होने होने का नाटक करता है. कुछ ऐसा होता है कि वो एक हत्या के मामले में फंस जाता है. इसमें सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त कॉम्बो है. ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं कि ये समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर सच क्या है.
थुदारम
- डायरेक्टर- थारुण मूर्ति
- स्टारकास्ट- मोहनलाल, फरहान फासिल
- IMDB रेटिंग- 7.2/10
- OTT- जियो हॉटस्टार
मोहनलाल ने इसमें एक टैक्सी ड्राइवर का रोल किया है. उसे अपनी कार से बेहद प्यार है, लेकिन एक मर्डर की वजह से पुलिस उसकी कार जब्त कर लेती है और टैक्सी ड्राइवर की जिंदगी बदल जाती है. ये फिल्म धीरे-धीरे कहानी की परतें खोलती हैं. कई सच बाहर आते हैं.
TV9 Recommendation- ये सभी फिल्में एक से बढ़कर एक और जबरदस्त हैं. अगर आपके पास समय है तो आप एक-एक करके इन सभी फिल्मों को निपटा सकते हैं. हालांकि, अगर सिर्फ एक पिक्चर का वक्त है तो आपको सबसे पहले आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ देखनी चाहिए.
‘अंधाधुन’ नंबर- 1 च्वाइस क्यों?
ऐसा मुमकिन है कि अगर आप ये पांचों फिल्में देख चुके हैं, तो आपकी नंबर- 1 च्वाइस कोई दूसरी फिल्म हो सकती है. लेकिन इस हफ्ते के लिए हमारी रिकमेंडेशन ‘अंधाधुन’ है. आमतोर पर क्राइम और सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों में आखिर में जाकर राज खुलता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है. यहां हर कुछ मिनट के बाद ही कहानी की दिशा 180 डिग्री घूम जाती है.
जब आपको लगता है कि आप कहानी को समझ चुके हैं, तब एक नया झटका. और सबसे बड़ी बात यहां सिर्फ दर्शक को पता होता है मेन कैरेक्टर अंधा नहीं है, बल्कि वो नाटक कर रहा है. फिल्म के दूसरे किरदारों को इस बारे में नहीं मालूम होता. ऐसे में मेन कैरेक्टर और ऑडियंस के बीच एक इमोशनल कनेक्ट भी बनता है. इन्हीं सब वजहों से इसे IMDB पर बाकी फिल्मों से सबसे ज्यादा 8.2 रेटिंग मिली है.




