VIDEO: वैभव सूर्यवंशी के तूफान का राज, युवराज सिंह का 30 मिनट वाला मंत्र, मैच से पहले इन 4 लोगों से की थी बात
वैभव सूर्यवंशी के UAE के खिलाफ की आतिशबाजी का राज खुल गया. इस बारे में भी पता चल गया कि उन्होंने मैच से पहले किन 4 लोगों से बात की थी. वैभव ने खुद से इस बारे में बताया है.
वैभव सूर्यवंशी ने तूफान तो पहले भी मचाए हैं. बल्ले के जोर पर गेंदबाजों को पहले भी अपने सामने कांपने पर मजबूर किया है. मगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 24 नवंबर को UAE के खिलाफ मुकाबले में जो उन्होंने किया, वो कुछ अलग ही था. वैभव का ये तूफान बल्ले से मचाए उनके पिछले सारे तूफानों से अलग था. शायद इसलिए क्योंकि इसके पीछे की वजह थे युवराज सिंह और उनका 30 मिनट वाला मंत्र. वैभव सूर्यवंशी ने खुद इस बारे में बताया है, जिसका वीडियो BCCI ने शेयर किया है. इतना ही नहीं वैभव ने UAE के खिलाफ मैच से पहले जिन 4 लोगों से बात की थी, उनके बारे में भी खुलासा किया.
वैभव ने मैच से पहले किन 4 लोगों से बात की थी?
वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले 4 लोगों से बात की थी. उन्होंने सबसे पहले अपने पिता संजीव सूर्यवंशी को फोन किया था. उन्होंने अपने कोच मनीष ओझा से बात की थी. वैभव ने अपने अंडर 19 के टीममेट प्रथम जांच को फोन मिलाया था. वहीं चौथे शख्स जिससे वैभव ने बात की, वो थे युवराज सिंह.



