Arijit Singh India Tour: अरिजीत सिंह ने किया इंडिया टूर का ऐलान, इन 9 शहरों में करेंगे परफॉर्म
मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर का ऐलान किया है. 9 शहरों में उनका इवेंट होने वाला है. जानिए उनका ये टूर कब से शुरू होगा और वो किन-किन शहरों में परफॉर्म करेंगे.
Arijit Singh 9 Cities Tour: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह के करोड़ों फैंस का दिल उस समय टूट गया था, जब इसी साल जनवरी में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब उन तमाम चाहने वालों के लिए एक गुड न्यूज है. आप आपके पास अरिजीत को लाइव परफॉर्म करते हुए देखने का मौका है. उन्होंने इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है. वो भारत के 9 शहरों में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं. अरिजीत ने खुद इसकी जानकारी शेयर की है.
अरिजीत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके टूर से जुड़ी डिटेल्स शेयर की की गई है. इस टूर का आगाज 9 जनवरी 2027 को अहमदाबाद से होने जा रहा है और 15 मई को हैदराबाद में इसका समापन होगा. सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभी से ही इस टूर को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं. अरिजीत किन-किन शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं और किस शहर में किस दिन इवेंट होगा, उसकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं.
अरिजीत सिंह इंडिया टूर डिटेल्स
- अहमदाबाद- 9 जनवरी
- चंडीगढ़- 23 जनवरी
- जयपुर- 7 फरवरी
- मुंबई- 20 फरवरी
- बेंगलुरु- 13 मार्च
- दिल्ली- 27 मार्च
- पुणे- 10 अप्रैल
- इंदौर- 1 मई
- हैदराबाद- 15 मई
अरिजीत सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टूर की घोषणा करते हुए लिखा गया, “इंडिया, अरिजीत सिंह टूर पर जा रहे हैं. उन गानों के पीछे की आवाज, जो प्यार की कहानियों, दिल टूटने के पलों, देर रात की ड्राइव और बाकी हर मौके पर हमारे साथ रहे हैं. आपने उनके गाने हजारों बार सुने होंगे. अब उन्हें लाइव सुनें.”
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
नीम करौली बाबा के कैंची धाम जाने का है प्लान? हनुमान अंश के डायरेक्टर ने दी ये सलाह
झूठ की विजय और सत्य पराजित! एंटी हीरो बन अजय देवगन ने कैसे जीता दिल! The End कैसा लगा?
कब से शुरू होगी बुकिंग?
11 अक्टूबर 2026 से प्री-सेल्स शुरू होगी और 13 अक्टूबर से जनरल सेल्स की शुरुआत होगी. यानी आप 11 अक्टूबर से इस टूर के टिकट बुक कर सकते हैं. बहरहाल, अरिजीत भले ही प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी वो फिल्मों के लिए गाने रिलीज कर रहे हैं. दरअसल, संन्यास लेने से पहले अरिजीत ने जिन प्रोजेक्ट्स को साइन किया, अब सिर्फ वही गाने रिलीज हो रहे हैं. अरिजीत फिल्मों के लिए नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. उनका लेटेस्ट रिलीज गाना ‘पुराने दिन’ है, जो उन्होंने ‘पहला प्यार दूसरी बार’ फिल्म के लिए गाया है. इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की ‘किंग’ में उनका गाना होने वाला है.




