Jailer 2 Advance Booking: 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ तूफान बनकर आ रही

Jailer 2 Advance Booking: 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ तूफान बनकर आ रही

रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो गई है. 22 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है.

Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत की पैन इंडिया तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी है. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी, लेकिन 13 अक्टूबर को ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. इसमें सबसे ज्यादा बुकिंग पहले दिन के लिए हुई है, वहीं चेन्नई में फिल्म का तगड़ा क्रेज़ देखा जा रहा है, जहां 12 करोड़ रुपये से ज्यादा के टिकटों की बिक्री एडवांस में ही हो गई है.

माना जा रहा है कि ‘जेलर 2’ बहुत ही आसानी से रजनीकांत की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन जाएगी. अभी ये रिकॉर्ड ‘कुली’ के नाम है, जिसने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा पहले दिन ही छाप लिए थे. सैकनिल्क के मुताबिक 13 अक्टूबर, दोपहर करीब 3 बजे तक ‘जेलर 2’ के 42.61 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट के साथ) के टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के ये आंकड़ा 36.91 करोड़ रुपये का है. ये बुकिंग के आंकड़े पहले 4 दिनों के हैं. यानी 15 से लेकर 18 अक्टूबर तक के शोज़ के.

इन राज्यों में बंपर बुकिंग

रजनीकांत का क्रेज़ सबसे ज्यादा तमिलनाडु में देखा जा रहा है. खबर लिखे जाने तक तमिलनाडु में 10,266 शोज़ के लिए 21.60 करोड़ रुपये के टिकट बुक हुए (24.52 करोड़ ब्लॉक सीट के साथ). ऑक्यूपेंसी 35 फीसदी है. 696 शोज़ अभी से ही हाउसफुल हो गए हैं. वहीं केरल में 5,167 शोज़ के लिए 5.69 करोड़ रुपये के टिकटों की बुकिंग हुई है (6.27 करोड़ रुपये ब्लॉक सीट के साथ). यहां ऑक्यूपेंसी 24 फीसदी है और 48 शोज़ अभी से ही हाउसफुल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: उनकी टेंशन डबल हो गई थीरजनीकांत के चेहरे पर उड़ाना था सिगरेट का धुआं, विद्या बालन की हो गई थी ऐसी हालत

शहरों के मामले में चेन्नूई 12.79 करोड़ रुपये (11.39 करोड़, बिना ब्लॉक सीट) की बुकिंग के साथ टॉप पर है. यहां 58 फीसदी ऑक्यूपेंसी दिखाई दे रही है. 3530 शोज़ में से 573 शोज़ हाउसफुल हो गए हैं. इसके बाद बेंगुलरू, कोयंबटूर, हैदराबाद, कोच्चि, त्रिवंदरम जैसे शहर हैं.

जेलर 2 के कितने लाख टिकट बुक हुए?

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के अब तक 19.38 लाख टिकटों की बुकिंग हो गई है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म के अब तक 22.12 लाख टिकट बुक किए गए हैं. ये तमाम बुकिंग देशभर के 21,731 शोज़ के लिए हुई हैं. इनमें से 760 शोज़ हाउसफल हैं और टोटल ऑक्यूपेंसी अभी 29 फीसदी पर है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More