कन्नड़ फिल्म लंबोदर 2.0 में नजर आएगी ह्यूमनॉइड रोबोट ‘जिया’, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा ये कारनामा

कन्नड़ फिल्म लंबोदर 2.0 में नजर आएगी ह्यूमनॉइड रोबोट ‘जिया’, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा ये कारनामा

साउथ सिनेमा टेक्नोलॉजी के मामले में हिंदी सिनेमा से आगे रहने का दावा कराता आया है. इसके प्रमाण भी वक्त-वक्त पर मिले हैं. अब एक ऐसी कन्नड़ फिल्म आने जा रही जिसमें पहली बार ह्यूमनॉइड रोबोट दिखेगा.

Kannada Film Lambodhara 2.0: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री एक बड़ा मुकाम रचने की तैयारी में है. साउथ की फिल्में हमेशा से एक्सपेरिमेंटल सिनेमा में विश्वास रखती हैं. हाल ही में दुर्भाग्यवश साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर संगीथम श्रीनिवास राव का निधन हो गया जो ऐसी फिल्में करने के लिए मशहूर थे. अब इसे इत्तेफाक ही समझिये की एक ऐसी कन्नड़ फिल्म आने जा रही है जिसमें पहली दफा किसी ह्यूमन रोबोट को फिल्म में लीड रोल दिया जा रहा है. कन्नड़ फिल्म लंबोदर 2.0 के साथ ऐसा कमाल होने जा रहा है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा.

इस फिल्म में कोई बड़ा नामी स्टार नहीं है लेकिन पिछले कुछ समय से ये फिल्म चर्चा में है. ऐसा माना जा रहा है कि ये भारतीय सिनेमा के अब तक के इतिहास की पहली फिल्म होगी जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट को किसी कैरेक्टर के तौर पर फीचर किया जा रहा है. इसमें रोबोट का नाम जिया रखा गया है और ये एक महिला रोबोट होगी. इसका लुक कैसा होगा वो भी सामने आ गया है. जरूर ही दर्शकों के लिए ये एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होने जा रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Su Ni (@simplesuni)

साउथ फिल्मों के डायरेक्टर सुनील कुमार जिन्हें फैंस सिंपल सुनी के नाम से जानते हैं वे ये फिल्म लेकर आ रहे हैं. उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी डिटेल्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. लीड रोल में जिया नाम के इस ह्यूमनॉइड रोबोट को बेंगलुरु के मचानी रोबोटिक्स ने डेवलप किया है. इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर कन्नड़ सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Su Ni (@simplesuni)

सिंपल सुनी लगातार अपनी इस अपकमिंग फिल्म से जुड़ी डिटेल्स इंस्टा पर शेयर कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में इसकी कास्ट की अनाउंसमेंट भी की थी. फिल्म में कुल 7 मेन कलाकार होंगे. इसमें अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, कुनाल कपूर, मैक डीसूजा, मेघना गडनकर, ह्यूमनॉइड रोबोट जिया और भगवान कृष्ण शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- JR NTR-जान्हवी कपूर की देवरा फिल्म के गाने का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल, गुस्साए मेगास्टार चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा भी भड़के

कब रिलीज होगी लंबोदर 2.0 फिल्म?

कुछ समय पहले सिंपल सुनी ने अनिल शेट्टी और साची बिंद्रा के साथ जिया का फर्स्ट लुक भी फैंस के साथ शेयर किया था. वीडियो शेयर करने के साथ सिंपल ने कैप्शन में लिखा- जिया से मिले. बेंगलुरु के मचानी रोबोटिक्स द्वारा डेवलप किया गया ह्यूमनॉइड रोबोट. भारतीय सिनेमा में पहली बार एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट लंबोदर 2.0 फिल्म के जरिए स्क्रीन पर एक कैरेक्टर के तौर पर नजर आएगा जिसका नाम जिया है. जिया कोई सीजीआई नहीं है. जिया कोई एक्टर नहीं है जो रोबोट का रोल प्ले कर रही है. जिया एक एक्टर है. भारतीय सिनेमा के भविष्य में आपका स्वागत है. अभी तक मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More