Marques Ackerman Century: मार्कस एकरमैन ने फिर ठोका टेस्ट में तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका को मिला गजब खिलाड़ी
South Africa vs Bangladesh, 2nd Test: सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में मार्कस एकरमैन ने फिर कमाल पारी खेलते हुए सेंचुरी जड़ी. इस खिलाड़ी ने 111 गेंदों में शतक लगाया.
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनर मार्कस एकरमैन ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. सेंचुरियन की जिस पिच पर बांग्लादेश की टीम 100 रन नहीं बना सकी, वहां इस खिलाड़ी ने शानदार शतकीय पारी खेली. (फोटो-पीटीआई)
मार्कस एकरमैन ने पिछले ही मैच में शतक लगाया था. उन्होंने जोहान्सबर्ग के मैदान में शतक लगाया था. इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ 157 रनों की पहली पारी खेली थी.(फोटो-पीटीआई)
मार्कस एकरमैन का ये चौथा ही टेस्ट मैच है और ये खिलाड़ी 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुका है. एकरमैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में 6 रनों की पारी खेली थी. लेकिन फिर केपटाउन में एकरमैन ने पहली पारी में 95 और दूसरी पारी में 62 रन बनाए.(फोटो-पीटीआई)
मार्कस एकरमैन पहले कभी ओपनिंग नहीं करते थे. वो डोमेस्टिक क्रिकेट में हमेशा मिडिल ऑर्डर में खेले हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली और एकरमैन ने अब कमाल ही कर दिया है.(फोटो-पीटीआई)



