OTT पर कहां रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’? इस डील से ऑडियंस की मौज ही मौज
Jailer 2 OTT: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिर्फ चार हफ्तों में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ऋतिक रोशन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. जानिए ये पिक्चर ओटीटी पर किस ऐप पर रिलीज होगी.
Rajinikanth Jailer 2 OTT: रजनीकांत की क्राइम-एक्शन फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि, नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स (PVR आईनॉक्स, सिनेपोलिस) में ये फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं हुई है. इसके पीछे की वजह से एक ओटीटी डील बताई जा रही है.
यानी थिएटर में रिलीज होने के 8 हफ्तों के बाद ही आप किसी फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस डील की वजह से ही 'जेलर 2' हिंदी में नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में रिलीज नहीं हो पाई. ऐसे में 4 हफ्तों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर आ सकती है.
ओटीटी डील या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर मेकर्स की तरफ से तो कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो 'जेलर 2' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. पहला पार्ट भी प्राइम पर ही है. अगर रिपोर्ट के हिसाब से देखें तो 4 हफ्तों में ओटीटी स्ट्रीमिंग वाली डील से ऑडियंस की मौज हो जाएगी. उन्हें ओटीटी रिलीज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.
इस डील के हिसाब से 'जेलर 2' नवंबर के सेकेंड हाफ पर ओटीटी पर दस्तक दे सकती है. हालांकि, फिलहाल मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है. नेल्सन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए हैं.



